{"_id":"5fb964578ebc3edc0f59e767","slug":"corona-positive-five-people-find-lalitpur-news-jhs1815895105","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच व्यक्ति मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच व्यक्ति मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। शनिवार को कोरोना सैंपल की आई जांच में पांच व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना संक्रमण की जांच के लिए बूथ कलेक्शन सेंटरों से 1,614 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें 594 सैंपल आरटीपीसीआर जांच को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज भेजे गए। 1,010 सैंपल एंटीजन किट से किए गए। पिछले दिनों की आरटीपीसीआर जांच की आई रिपोर्ट में दो व्यक्ति, एंटीजन जांच में दो व्यक्ति और एक अन्य जिले से आई रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
संक्रमितो में शहर के मोहल्ला आजादपुरा निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति, सिविल लाइन निवासी 44 वर्षीय व्यक्ति, ब्लाक बार के ग्राम भैलौनी लोध निवासी 18 वर्षीय युवक, तहसील तालबेहट के मोहल्ला चौबयाना निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति व ग्राम कड़ेसरा निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में दो को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी, दो को एल-2 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट में भर्ती कराया गया है। एक संक्रमित जनपद के बाहर है।
1,376 सैंपल की नहीं आई रिपोर्ट
जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,018 पहुंच गई है। इनमें 2,884 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। 45 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 89 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। वहीं, चार दिनों के आरटीपीसीआर जांच को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज जांच को भेजे गए 1,376 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
शनिवार को विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटर से लिए गए सैंपल की जांच में पांच व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों को उपचार मुहैया कराया जा रहा है।
- डॉ. मुकेश दुबे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
आठ क्षेत्र बने माइक्रो कंटेनमेंट जोन
ललितपुर। शहर व ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने पर माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील किए गए हैं। इनमें शहर के मोहल्ला कटरा बाजार, घुसयाना, गांधीनगर के दो क्षेत्र, आजादपुरा, चौबयाना, महावीरपुरा व ग्रामीण क्षेत्र में ब्लॉक जखौरा के ग्राम महर्रा संक्रमित क्षेत्र माइक्रो कंटेनमेंट जोन क्षेत्र बनाया गया है। संक्रमित क्षेत्र में बिना जांच के किसी भी व्यक्ति को अंदर जाने और बाहर आने की अनुमति नही हैं। पांच संक्रमित क्षेत्र में 14 दिन तक संक्रमित नहीं मिलने पर कंटेनमेंट जोन हटाया गया है।