फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   corona october relief

अक्तूबर माह में कोरोना संक्रमण से मिली राहत, एक माह में मिले 351 मरीज

Tue, 03 Nov 2020 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
corona october relief
corona hotspot - फोटो : corona hotspot
ललितपुर। कोरोना काल के छह माह में मिले संक्रमितों में बीते दो माहों की अपेक्षा अक्तूबर माह में राहत रही है। जहां बीते अगस्त व सितंबर में मिलने वाले संक्रमितों का आंकड़ा एक-एक हजार का आंकड़ा छू रहा था। वह अक्तूबर में घटकर 351 तक पहुंच गया है। साथ ही मृतकों की संख्या भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। अक्तूबर माह में चार संक्रमितों की मौत हुई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमित मिलने की शुरुआत मई माह में हुई थी। इस माह में महज तीन व्यक्ति संक्रमित मिले, इनमें एक संक्रमित व्यक्ति की मौत हुई। जून में चार संक्रमित पाए गए, जिसमें दो की मौत हो गई। जुलाई की शुरूआत होते ही संक्रमण ने तेजी पकड़ ली और आए दिन कोरोना संक्रमित मिलते रहे। जुलाई में 337 व्यक्ति संक्रमित मिले और एक संक्रमित की मौत हुई। इस तरह तीन माह में 346 व्यक्ति संक्रमित मिले और इनमें चार की मौत हुई।
विज्ञापन

जिले में कोरोना कहर सबसे अधिक अगस्त व सितंबर माह में बरपा। अगस्त माह में 988 व्यक्ति संक्रमित पाए गए। इनमें 16 संक्रमितों की मौत हो गई। वहीं सितंबर माह में 1179 व्यक्ति संक्रमित हुए और 19 संक्रमितों की मौत हो गई। इस तरह अगस्त व सितंबर में 2167 संक्रमित व्यक्ति पाए गए। इनमें 35 संक्रमितों की मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्तूबर माह में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से राहत मिली। इस माह में जांच भी अन्य महीनों के सापेक्ष 18 सौ की ही हुईं लेकिन अधिक व्यक्तियों में संक्रमण नहीं पाया गया। यह माह कोरोना संक्रमण को लेकर अन्य महीनों की अपेक्षा कम रहा। केवल 351 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए और चार कोरोना संक्रमितों की मौत हुई। इससे लोगों में कोरोना की बढ़ती बैचेनी से राहत भरी सांस ली। वहीं स्वास्थ्य महकमे में कम संक्रमण मिलने से सुविधा रही। शुरूआत से अबतक
2862 संक्रमित मिले, 43 की मौत हो गई।
कोरोना वायरस संक्रमण काल के बीते दो माहों की अपेक्षा अक्तूबर में कम संक्रमित मरीज मिले हैं। इस माह में केवल 351 व्यक्ति संक्रमित मिले और चार संक्रमितों की मौत हुई है।
डॉ. देशराज सिंह दोहर, स्वास्थ्य विभाग
दो वृद्ध समेत चार कोरोना संक्रमित मिले
635 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। सोमवार को जनपद में विभिन्न सेंटरों से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 1799 सैंपल लिए। इनमें एंटीजन किट से लिए गए 1164 सैंपल में चार व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं, आरटीपीसीआर जांच को लिए 635 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।

सोमवार को विभिन्न सेंटरों से 1799 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें 635 सैंपल आरटीपीसीआर जांच को लिए गए हैं। शेष 1164 सैंपल एंटीजन किट से लिए गए हैं। इनमें एंटीजन किट की जांच रिपोर्ट में चार व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में सभी ग्रामीण क्षेत्र के निवासी हैं। इनमें तहसील महरौनी के ग्राम नेगुवां निवासी 75 वर्षीय वृद्ध महिला, तहसील मड़ावरा के ग्राम झरावटा निवासी 87 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति, ब्लॉक जखौरा के ग्राम मड़वारी निवासी 35 वर्षीय युवक व तहसील तालबेहट के ग्राम खदरी निवासी 24 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित पाई गई है। इनमें एक को होम आइसोलेशन व तीन को तालबेहट के एल-1 अटैच राजकीय पॉलिटेक्निक में भर्ती कराया गया है।
सोमवार को हुई कोरोना सैंपल की जांच में चार व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें एक को होम आइसोलेशन व तीन को एल-1 अटैच में भर्ती किया गया है।
- डॉ. मुकेश दुबे, प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed