फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   corona doses, 6166 vaccinated

6166 लाभार्थियों को लग सका वैक्सीन का टीका

Tue, 27 Jul 2021 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
corona doses, 6166 vaccinated
corona veksin.jpg - फोटो : corona veksin.jpg
ललितपुर। जिले में वैक्सीन की कमी के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कम वैक्सीन आने के बाद भी सेंटरों पर अधिक भीड़ जुट रही है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए टीकाकरण में 18 से 44 वर्ष के 4302 युवाओं ने पहली डोज लगवाई। साथ ही 44 से अधिक उम्र के 1864 लाभार्थियों को वैक्सीनेशन किया गया।
विज्ञापन

कोविड की संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए वैक्सीन को लेकर मारामारी मची हुई है। लोगों को लाइनों में लगकर टीका लगवाने के लिए जद्दोजहद करना पड़ रही है। वैक्सीन लगवाने के लिए लोग धूप में भी खड़े रहते हैं। कमी के चलते स्थिति यह है कि दिन भर लाइन के बाद भी वैक्सीन नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए वैक्सीनेशन में जिला अस्पताल के सेंटर पर 18 से 44 वर्ष तक के 170 युवा लाभार्थियों ने पहली डोज लगवाई। मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में 163, शहर के जगदीश मार्केट में 159, सुधा सागर इंटर कॉलेज में 165, लिटिल फ्लावर 165, रावर इंटर कॉलेज में 204, रैन बसेरा में 203, नेहरूनगर में 160 लाभार्थियों ने टीका लगवाया। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में स्थित पीएचसी बिरधा में 299, जखौरा 430, सीएचसी मड़ावरा में 662, बार में 458, तालबेहट 375, महरौनी में 689 युवाओं ने डोज लगवाया। 44 वर्ष से अधिक उम्र के 1864 लोगों ने कोविड वैक्सीन का पहला टीका लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सोमवार को किए गए टीकाकरण में 18 से 44 वर्ष के 4302 लोगों ने टीकाकरण कराया और 45 वर्ष से अधिक उम्र के 1864 लोगों ने डोज लगवाए।
- डा. हुसैन खान
नोडल अधिकारी
कोविड टीकाकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed