फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   corona died, compansation 50 lakh

मृत कर्मियों के परिजनों को पचास लाख रुपये की दी जाए मुआवजा राशि

Wed, 14 Apr 2021 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
corona died, compansation 50 lakh
corona.jpg - फोटो : corona.jpg
ललितपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश एवं कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा की बैठक में पदाधिकारियों ने चुनाव ड्यूटी में लगाए जाने के बाद कोरोना संक्रमित होकर मर चुके कर्मचारियों के परिजनों को 50 लाख की मुआवजा राशि देने की मांग की है।
विज्ञापन

बैठक में पदाधिकारियों ने बताया कि चुनाव ड्यूटी में लगी शिक्षिका अभिलाषा जैन, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मोहम्मद अजमल खान, पूर्व माध्यमिक विद्यालय वस्त्रावन के शिक्षक महेश पटवा का निधन हो गया है। उनके परिजनों को मुआवजा की राशि तत्काल उपलब्ध कराई जानी चाहिए, साथ ही चुनाव ड्यूटी में लगे कई शिक्षकों के परिजन भी दिवंगत हो गए हैं, उन्हें भी शासन की योजनाओं के अनुरूप मुआवजे की राशि उपलब्ध कराई जाए। कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने के कारण करीब 24 शिक्षक, शिक्षिकाएं इसकी चपेट में आ चुके हैं। इसमें प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष का भी नाम शामिल है। इसके अलावा एआरपी व विभिन्न संघ के पदाधिकारी शामिल हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के कई कर्मचारियों के परिजन कोरोना से ग्रसित हैं। बैठक में कहा गया कि ऐसी परिस्थिति में मतदान में कई अन्य लोग भी कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं। शासन-प्रशासन को इन सभी पहलुओं पर विचार करते हएु उचित निर्णय लेने की आवश्यकता है। बैठक में जिलाध्यक्ष उमाशंकर सिंह ,जिला मंत्री कमलेश कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिहर नारायण तिवारी व सचिव हेमंत तिवारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed