फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   corona curfew over

खेल के मैदानों में लौटी रौनक

Thu, 10 Jun 2021 02:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
corona curfew over
तालबेहट। प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू समाप्त होने के एक सप्ताह बाद खेल मैदानों में रौनक लौट आई है। अब बच्चे घरों से निकल कर सुबह-शाम मैदान में खुली हवा में खेलकर खुश हो रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद सहित प्रदेश के कई जिलों में एक जून से कोरोना कर्फ्यू खुल गया है। इसके बाद लोगों का जीवन पटरी पर लौटने लगा है। लोग खरीदारी करने बाजारों में जाने लगे है। सरकारी कार्यालयों में भी भीड़ भाड़ दिखने लगी है, लेकिन बच्चे अपने घरों में ही टीवी देखने, मोबाइल चलाने, पेंटिंग आदि करने में ही लगे रहते थे। एक सप्ताह बाद अब बच्चे सुबह और शाम खेल के मैदानों पर क्रिकेट, फुटबॉल के साथ-साथ व्यायाम करने जुड़ने लगे हैं ।
विज्ञापन

लॉकडाउन के चक्कर में पिछले कई महीने से खेल के मैदान सूने पड़े हुए थे। बच्चे अपने घरों में टीवी और मोबाइल के सहारे अपना समय व्यतीत कर रहे थे। इससे उनमें शारीरिक कमजोरी के अलावा, आंखों में कई तरह की परेशानियां आ रही थी। इससे परिवार के लोगों को भी बच्चों की चिंता परेशान कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी दिनों से हम घर पर थे। इसके कारण अपने दोस्तों से मिलजुल नहीं पा रहे थे। लॉकडाउन खुलने के बाद हम लोग सुबह खेल के मैदान पर आपस में मिलते हैं।
- देव त्रिपाठी।
शरीर को दुरुस्त रखने के लिए हम किले के मैदान पर सुबह फुटबॉल खेलते हैं। इसके बाद तालाब पर स्नान करते हैं। जिससे पूरे दिन हमारा मन प्रसन्न रहता हैं।
- कार्तिक लक्ष्कार
काफी दिन बाद हमें साइकिल चलाने के लिए घर से बाहर निकलने का मौका मिला है। सुबह शाम खूब हम अपने साथियों के साथ साइकिल चलाते हैं।
अक्षय नायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed