फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   corona case, examination not enough

तीन फीसदी आबादी की हुई जांच कैसे थमे कोरोना संक्रमण

Mon, 24 Aug 2020 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
corona case, examination not enough
corona - फोटो : corona
ललितपुर। जब जिले में कुल आबादी की तीन फीसदी की जांच हुई है तो कोरोना वायरस संक्रमण कैसे थम पाएगा ? स्वास्थ्य विभाग ने जनपद की आबादी लगभग 14 लाख के सापेक्ष अब तक मात्र 42793 लोगों की जांच कराई है। इनमें से 982 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

जिले की आबादी लगभग 14 लाख है, इसमें से अधिकांश आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करती है। कोरोना काल की शुरुआत जिले में अप्रैल माह से हुई थी, तब से लेकर अब तक केवल 42793 लोगों के सैंपल लेकर जांच की गई है। पांच माह में महज तीन फीसदी लोगों की ही जांच हो सकी है। वहीं, जिला प्रशासन ने ज्यादा लोगों की जांच कराने के लिए शहर के विभिन्न मोहल्लों में जांच शिविर भी लगाए। साप्ताहिक बंदी के दिवस के दौरान शहर में कई स्थानों पर सैंपल कलेक्शन बूथ सेंटर बनाए। इसके बाद भी विभाग जांच के सैंपल में बढ़ोत्तरी नहीं करा पाया है। वहीं, 12 संक्रमितों की मौत हो गई है। 1272 सैंपलों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। ऐसे में संसाधनों के बावजूद अफसर संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी कारणों तक नहीं पहुंच पा रहे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग लगातार सैंपल ले रहा है। शिविर लगाकर भी सैंपलिंग कराई गई। अब एक वाहन भी चलाया गया है, जिससे अधिक से अधिक लोगों की सैंपलिंग हो सके और संक्रमण को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed