फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   corona 15 case

दो सप्ताह में एक दिन में सबसे कम 15 मिले कोरोना संक्रमित

Mon, 07 Sep 2020 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
corona 15 case
corona hotspot - फोटो : corona hotspot
ललितपुर। रविवार को दो सप्ताह में सबसे कम 15 व्यक्तियों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वहीं अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1610 पहुंच गई है। इनमें 23 व्यक्तियों की मौत हो चुकी और 1103 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन

संक्रमितों में तहसील मड़ावरा के ग्राम गौना निवासी एक चिकित्सक, जिला कारागार में एक बंदी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी में कार्यरत एक स्वास्थ्यकर्मी महिला में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा शहर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी एक युवक व एक महिला, सिविल लाइन निवासी एक महिला व एक व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। वहीं शहर के मोहल्ला तालाबपुरा, नेहरुनगर, कर्माबाई नगर, स्टेशन रोड़ आकाश होटल के पास, गांधीनगर और देवगढ़ रोड निवासी एक-एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में ब्लॉक जखौरा अंतर्गत ग्राम ननौरा निवासी एक युवक व एक युवती कोविड-19 संक्रमित पाई गई है।
विज्ञापन

1119 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी
कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार सैंपलिंग कर रहा है। लेकिन सैंपल की जांच रिपोर्ट आने में समय लग रहा है। ऐसे में संक्रमित व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में संक्रमण फैलने का अधिक खतरा बना हुुआ है। यहां पर चार सितंबर से अब तक के 1119 सैंपलों की रिपोर्ट नहीं आ सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
रविवार को एक दिन में लगभग दो सप्ताह बाद सबसे कम मरीज पाए गए हैं। संक्रमितों से संपर्क कर उपचार की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
- डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed