फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   core commitee

अस्पतालों में जाने वाले सभी मरीजों की पहले होगी एंजीजन जांच, फिर होगा इलाज

Tue, 01 Sep 2020 11:30 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
core commitee
ललितपुर। कोविड-19 की समीक्षा को लेकर कोर कमेटी की बैठक लेते हुए डीएम योगेश कुमार शुक्ल ने अधिकारियों को अधिक भीड़ वाले स्थानों की फोटो कंट्रोल रूम में देने के निर्देश दिए हैं, जिससे कि उनके खिलाफ कार्रवाई कराई जा सके। इस दौरान निर्णय लिया गया कि जनपद की सभी अस्पतालों में पहुंचने वाले मरीजों की पहले एंटीजन जांच कराएं, उसके पश्चात ही चिकित्सक इलाज करेंगे। डीएम ने स्पष्ट किया कि होमआईसोलेशन वाले मरीजों के परिवार सदस्यों के घर से बाहर निकलने पर एफआईआर की जाएगी।
विज्ञापन

डॉ.अमित चतुर्वेदी ने बताया कि शहर के जिन क्षेत्रों में अधिक केस पाए गए हैं, उन क्षेत्रों में तीन टीमें गठित कर घर-घर जाकर सैंपलिंग कराई जा रही है, लेकिन होम आइसोलेशन के मरीजों द्वारा नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि लोगों के खिलाफ कार्रवाई करें, साथ ही डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ की निरंतर जांच कराई जाए और होम आइसोलेशन के मरीजों के परिवार वालों का भी टेस्ट किया जाए, जिससे संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) लवकुश त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रताप सिंह, अपर उप जिलाधिकारी रमेश चंद्र, डा. अमित चतुर्वेदी, डा. राजेश भारती, डा. हुसैन खान, डा. अजय भाले उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed