फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Coolers were provided to pregnant women in the medical college and fans were provided to the attendants

Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज में प्रसूताओं को रखवाएं गए कूलर, तीमारों को लगे पंखा

Mon, 05 May 2025 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Coolers were provided to pregnant women in the medical college and fans were provided to the attendants
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में अब वॉर्डों में भर्ती प्रसूताओं को गर्मी से नहीं जूझना होगा। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने महिला अस्पताल परिसर के सभी वॉर्डों में कूलर रखवा दिए गए हैं। साथ ही गैलरी व बरामदा में तीमारदारों के लिए पंखा लगवा दिए गए हैं। इससे में वॉर्डों में गर्मी से राहत मिल गई है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि आवश्यकता पर संख्या बढ़ा दी जाएगी।
मेडिकल कॉलेज में प्रसूताओं को भर्ती करने के लिए तीन वॉर्ड बनाए गए हैं। इनमें सीजर प्रसव वाली प्रसूताओं को सर्जीकल वॉर्ड में भर्ती किया जाता है। वहीं सामान्य प्रसव वाली प्रसूताओं को पीएनसी व एनसी वॉर्ड में भर्ती किया जाता है। इसमें पीएनसी वॉर्ड में 36 बेड की सुविधा है। इसमें छह कक्ष हैं। अब तक इन कक्षों में गर्मी से पंखों के सहारे ही बचाव हो रहा था।
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन ने अब प्रसूताओं को गर्मी से अधिक राहत के लिए कूलरों की व्यवस्था करवा दी है। इसमें छह कूलर रखवाए गए हैं। साथ ही गर्म हवा की निकासी के लिए एयर फ्रेशनर लगाए गए हैं। इससे वॉर्ड में मरीजों को राहत हो गई है। अब गर्मी से नहीं जूझना होगा। वहीं गैलरी में तीमारदारों के लिए भी बड़े पंखा लगाए गए हैं। बरामदा में पंखा लगने से अब पीएनसी वॉर्ड परिसर में राहत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पीएनसी वॉर्ड में कूलर व गैलरी में पंखा लगवा दिए हैं। अब गर्मी की समस्या से राहत मिल गई है। आवश्यकता पड़ने पर कूलरों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
- डॉ. गजेंद्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed