फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Contract workers will protest against layoffs in Agra tomorrow

Lalitpur News: छंटनी के विरोध में संविदा कर्मी कल आगरा में करेंगे प्रदर्शन

Wed, 30 Apr 2025 12:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Contract workers will protest against layoffs in Agra tomorrow
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बिजली विभाग में आउटसोर्स पर तैनात कर्मचारियों को हटाने, कार्य के अनुरूप अनुबंध नहीं करने, वेतन भुगतान में भेदभाव समेत कई मांगों को लेकर कर्मचारी एक मई को आगरा में एमडी कर्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।
निविदा संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष संदीप विदुआ ने बताया कि आउटसोर्स कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। पहले विभाग ने छंटनी के नाम पर कर्मचारियों को हटाया, फिर छंटनी का आदेश निरस्त किया, इसके बाद फिर से 55 वर्ष का हवाला देकर कर्मचारियों को हटा दिया गया। अब फिर से छंटनी की प्रक्रिया चल रही है। लगभग सवा सौ कर्मचारियों को हटा दिया गया है। अब एक मई को उनका संगठन आगरा में प्रबंध निदेशक कार्यालय पर प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि जनपद से भी उनके संगठन के दो दर्जन कर्मचारी आगरा के लिए रवाना होंगे। आगरा में प्रदर्शन के बाद भी मांगों पर अमल नहीं होने पर 15 मई को लखनऊ में आंदोलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed