फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   containment zone declared

शहर के सात व गांव के दो संक्रमित क्षेत्र बने कंटेनमेंट जोन

Wed, 23 Sep 2020 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
containment zone declared
corona hotspot - फोटो : corona hotspot
ललितपुर। मंगलवार को शहर के सात मोहल्ला और दो ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने पर संक्रमित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील किया गया है। यहां पर किसी व्यक्ति को प्रवेश और बाहर जाने की अनुमति नहीं है। सदर तहसील क्षेत्र में उपजिलाधिकारी केके सिंह व तहसील मड़ावरा में उपजिलाधिकारी एसपी सिंह ने संक्रमित क्षेत्र के ढाई सौ मीटर के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर पूरी तरह से सील कर दिया है। सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में आवश्यक वस्तुएं सब्जी, दूध, फल की सप्लाई मोबाइल बैरियर तक की जाएंगी। शहर के मोहल्ला बड़ापुरा, सिविल लाइन के दो संक्रमित क्षेत्र, घुसयाना, लक्ष्मीपुरा के तीन संक्रमित क्षेत्र व तहसील मड़ावरा कस्बा के संक्रमित क्षेत्र व साढूमल आदि के संक्रमित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील किया गया है। कंटेनमेंट जोन क्षेत्र में दो पहिया, चार पहिया वाहन व हाथठेला आदि का आवागमन बंद किया गया है। क्षेत्र में तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट को विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। आपात सेवाओं से जुडे व्यक्तियों को जांच होने के बाद ही जाने की अनुमति दी जाएगी। सुरक्षा व उल्लघंन करने वालों के खिलाफ महामारी अधिनियम की कार्रवाई की जाएगी। वहीं शहर के मोहल्ला सिद्दनपुरा, गांधीनगर, सिविल लाइन, तालाबपुरा, रावतयाना आदि के संक्रमित क्षेत्र में 14 दिन तक संक्रमण न मिलने पर बैरीकेटिंग हटा ली गई है। यहां कंटेनमेंट जोन हटा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed