फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Consumer Forum imposed fine on the company

Lalitpur News: उपभोक्ता फोरम ने कंपनी पर लगाया जुर्माना

Sat, 06 Jul 2024 05:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
Consumer Forum imposed fine on the company
ललितपुर। उपभोक्ता फोरम ने स्वास्थ्य बीमा कंपनी केयर हेल्थ इंश्योरेंस लिमिटेड पर दस हजार रुपये जुर्माना लगाया है। साथ ही क्लेम की धनराशि अदा करने का फैसला सुनाया है। थाना कोतवाली अंतर्गत अंकित रावत ने एक प्रार्थनापत्र न्यायालय जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में दिया। बताया कि केयर हेल्थ इंश्योरेंस लिमिटेड से उन्होंने एक स्वास्थ्य बीमा पालिसी ली थी। तीस हजार रुपये प्रीमियम दो जनवरी 2021 में जमा किया था। जिसमें 20 लाख रुपये तक का रिस्क कवर था। इसी दौरान 29 जून 2021 को रोम इटली में उसका एक्सीडेंट हुआ। इलाज में 1.99 लाख रुपये खर्च हुए। उसने कंपनी के इंदौर स्थित कार्यालय में क्लेम किया। लेकिन उसका भुगतान नहीं हुआ। न्यायालय उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष सीताराम वर्मा, सदस्य रफिया खातून, ओमप्रकाश विश्वकर्मा ने कंपनी को क्लेम की धनराशि सात प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से भुगतान करते हुए कंपनी पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed