फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Construction of underpass on the highway will gain pace, pillars and pipeline shifted

Lalitpur News: रफ्तार पकड़ेगा हाईवे पर बन रहे अंडरपास का निर्माण, खंभे और पाइप लाइन को कराया शिफ्ट

Sat, 03 Feb 2024 02:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Construction of underpass on the highway will gain pace, pillars and pipeline shifted
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। कैलगुवां चौराहा पर बन रहे अंडरपास में बाधक बने खंभे और पाइप लाइन के शिफ्ट हो जाने से इसके निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। अब निर्माण रफ्तार पकड़ेगा।
झांसी-सागर नेशनल हाईवे-44 यहां करीब 60 से 80 किलोमीटर लंबा है। हाईवे पर वाहनों का संचालन शुरू होने के बाद यहां आए दिन हादसे होने लगे थे। इसे देखते हुए कई स्थानों को ब्लैक स्पॉट घोषित किया गया था। हाईवे पर कैलगुवां चौराहा भी इसमें शामिल था। शासन ने यहां अंडरपास बनाने को स्वीकृति प्रदान की थी। बिहार की एक कंपनी को निर्माण के लिए नामित किया था। कार्यदायी संस्था ने प्रथम चरण में कैलगुवां चौराहे से शहजाद नदी पुल तक सड़क के दोनों ओर 300-300 मीटर की सर्विस रोड बनाना शुरू कर दिया था, लेकिन सर्विस रोड पर ट्रांसफार्मर, बिजली के खंभे और पाइप लाइन आ गई। एनएचएआई व बिजली विभाग के अधिकारियों के बीच कई दौर की वार्ता हुई, लेकिन नतीजा नहीं निकल रहा था। हाल में जब जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के समक्ष यह मसला आया तो उन्होंने निर्माण जल्द शुरू करने के आदेश दिए। इसके बाद दोनों विभागों में सहमति बनी। निर्माण में बाधा बने खंभे, ट्रांसफार्मर व पाइप लाइन को भी शिफ्ट कर दिया गया। अब अंडरपास के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

--------
लंबे समय तक अंडरपास निर्माण की चली थी मांग
हाईवे पर ब्लैक स्पॉट घोषित कैलगुवां चौराहे पर ओवर या अंडरब्रिज बनाने की मांग लगातार उठाई जा रही थी। यहां अंडरब्रिज बनाने के लिए एनएचएआई ने सर्वे कराया तो इस स्थान पर सबसे ज्यादा हादसे होना पाया गया था। इसके बाद एस्टीमेट बनाकर शासन को भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
खंभा व ट्रांसफार्मर न हटने से बंद था निर्माण
अंडरपास के लिए बनाए जा रहे सर्विस रोड के बीच खंभों व ट्रांसफार्मर को स्थानांतरित करने को जब एनएचएआई ने बिजली विभाग से कहा तो बिजली विभाग ने इनको शिफ्ट करने का रुपया जमा करने की बात कही थी। एनएचएआई ने यह कहते हुए शिफ्टिंग का रुपया जमा करने से मना कर दिया था कि उक्त खंभे व ट्रांसफार्मर हाईवे निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहित करने के बाद बिजली विभाग ने लगाए थे। ट्रांसफार्मर व खंभे न हट पाने के कारण निर्माण बंद हो गया था।
--------
कैलगुवां चौराहा पर बन रहे अंडरपास के रास्ते में लगे खंभे, ट्रांसफार्मर और पाइप लाइन को शिफ्ट कर दिया गया है। अब निर्माण तेजी से कराया जाएगा।
सुनील जैन, परियोजना निदेशक एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed