फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Constable suspended for tarnishing the image of the department

Lalitpur News: विभाग की छवि धूमिल करने पर सिपाही को किया निलंबित

Thu, 20 Feb 2025 12:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Constable suspended for tarnishing the image of the department
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। दिल्ली में लेनदेन को लेकर सिपाही के विरुद्ध मुकदमा दर्ज होने और दूसरे सिपाही की बिना अनुमति के आईडी का दुरुपयोग करने को एसपी ने गंभीरता से लिया। उन्होंने सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और विभागीय कार्रवाई शुरू करा दी है।
पुलिस लाइन में तैनात सिपाही सचिन अग्निहोत्री के खिलाफ दिल्ली के अशोक नगर थाने में अंकित जैन ने करीब डेढ़ करोड़ रुपये की अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलवार सुबह दिल्ली के अशोक नगर थाने की टीम जनपद आई थी। बिना किसी पुलिस उच्चाधिकारी को सूचना दिए और कोतवाली में आमद दर्ज किए बिना ही पुलिस लाइन जाकर सिपाही सचिन व एसओजी में तैनात एक सिपाही विश्वजीत को पकड़ लिया। दोनों सिपाहियों को हथकड़ी लगाकर कोतवाली ले आए थे।
विज्ञापन

अधिकारियों को सूचना दिए बिना ही सिपाहियों को पकड़ने पर ललितपुर पुलिस ने दिल्ली पुलिस को कोतवाली में बैठा लिया था।
दस घंटे तक चली जांच-पड़ताल और वार्ता के बाद मंगलवार देर रात कोतवाली से दिल्ली पुलिस बैरंग लौट गई थी। इधर, डेढ़ करोड़ की अमानत में खयानत करने के आरोप में सिपाही सचिन के खिलाफ दिल्ली में मुकदमा दर्ज होने पर एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने सिपाही सचिन को निलंबित कर दिया। े
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed