फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Constable Mushir ahmad sent to police line for sharing Zakir Naik post on social media in Lalitpur

मुशीर ने मैली की वर्दी: जाकिर नाईक की विवादित पोस्ट शेयर करने पर लाइन हाजिर, महंत ने की थी कार्रवाई की मांग

Mon, 12 Dec 2022 06:52 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 12 Dec 2022 06:52 PM IST
सार

मामले में सीतापुर के महंत बजरंग मुनि ने नौ दिसंबर को ट्वीट करके कांस्टेबल द्वारा की गई विवादित पोस्ट शेयर करने की जांच की मांग की थी। 

विज्ञापन
Constable Mushir ahmad sent to police line for sharing Zakir Naik post on social media in Lalitpur
जाकिर नाइक - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

देश के भगोड़े जाकिर नाईक के समर्थन में विवादित पोस्ट करने के मामले में महिला थाना में तैनात सिपाही को पुलिस अधीक्षक ने लाइन हाजिर कर दिया गया है। इस मामले में सीतापुर के एक महंत ने उक्त सिपाही की पोस्ट को ट्वीट करके कार्रवाई की मांग की थी।

विज्ञापन

महिला थाना में तैनात सिपाही (चालक) मुशीर अहमद द्वारा भगोड़े जाकिर नाईक की धर्मांतरण वाली विवादित पोस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर करने के मामले में पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने उक्त सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है और इसकी जांच सीओ सिटी को सौंप दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही द्वारा विवादित पोस्ट को शेयर करने के मामले में सीतापुर के महंत बजरंग मुनि ने नौ दिसंबर को ट्वीट करके कांस्टेबल द्वारा की गई विवादित पोस्ट शेयर करने की जांच की मांग की थी। उन्होंने ट्वीट करके उक्त सिपाही पर आतंकी नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका जताते हुए उसके नेटवर्क की एनआईए से जांच कराए जाने की मांग की थी। 

विज्ञापन

सिपाही पर आरोप लगाया गया कि बिहार का एक व्यक्ति फेसबुक प्रोफाइल बनाए है, जिसमें चार लाख से अधिक लोग जुड़े हैं। उक्त पुलिस कर्मी भी उसके ग्रुप का सदस्य है। आरोप लगाया कि जाकिर नाईक के भाषणों को बैन करने के बाद भी उक्त सिपाही द्वारा उसके भाषणों को शेयर किया जा रहा है। इसके अलावा कांस्टेबल पर रामायण की सीता का रोल निभाने वाली अभिनेत्री को बुर्के में दिखाने वाला लिंक भी शेयर किया गया है।

सोशल मीडिया से एक प्रकरण सामने आयास है, जिसमें एक कांस्टेबल ने कुछ आपत्तिजनक पोस्ट शेयर की है, जो अक्तूबर-नवंबर माह की है। इसका संज्ञान लेकर इसकी जांच सीओ सिटी को दी गई है। कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया गया है। नियमानुसार व जांच उपरांत उचित कार्रवाई की जाएगी। -गोपाल कृष्ण चौधरी, पुलिस अधीक्षक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed