फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   conspiracy blame against jila adyash

जिलाध्यक्ष की छवि खराब करने को दर्ज कराया मुकदमा

Tue, 16 Feb 2021 01:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
conspiracy blame against jila adyash
police new.jpeg - फोटो : police new.jpeg
ललितपुर। उप्र व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर जिलाध्यक्ष को बदनाम करने और उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया है। उन्होंने षड्यंत्र के तहत उन पर लिखाए गए झूठे मुकदमे को वापस करने और शिकायतकर्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि पुलिस ने जिलाध्यक्ष नरेंद्र कड़ंकी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया है। इसके संबंध मेँ साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए बताना चाहते हैं कि नरेंद्र कड़की 10 फरवरी 2021 को दोपहर 1.30 बजे पंजाब मेल से मुंबई चले गए थे और 11 फरवरी से लगातार वह मुंबई के लीलावती अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे थे। 14 फरवरी 2021 को वह पुणे महाराष्ट्र में स्थित एक अस्पताल में अपनी बेटी का ऑपरेशन करवाने के लिए पूना आ गए थे। शिकायतकर्ता ने उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया है। उन्होंने शिकायतकर्ता एवं उसके पीछे षड्यंत्रकारी लोगों की जानकारी कर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन पर जिला संयोजक सुनील चौबे बुढ़वार, महामंत्री अज्जू बाबा, नूतन राज सक्सेना, गिरीश पाठक सोनू, मनीष जैन मंगू आदि के हस्ताक्षर बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed