फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Congress and AAP candidates filed papers, today is the last chance for nomination

Lalitpur News: कांग्रेस और आप प्रत्याशी ने दाखिल किया पर्चा, आज नामांकन का आखिरी मौका

Mon, 17 Apr 2023 12:58 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Mon, 17 Apr 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Congress and AAP candidates filed papers, today is the last chance for nomination
ललितपुर। नगर निकाय चुनाव प्रक्रिया में छठवें दिन रविवार को तहसील सदर में नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस, आम आदमी पार्टी व जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए अभी तक सात प्रत्याशी मैदान में आ चुके हैं। सोमवार को नामांकन जमा करने का आखिरी दिन है।
विज्ञापन

तहसील सदर में नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया 11 अप्रैल से चल रही है। छठवें दिन रविवार को अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस से निधि दुबे पत्नी रामनरेश दुबे, आम आदमी पार्टी से मीना राजा पत्नी कल्यान सिंह व जन अधिकार पार्टी से वंदना पत्नी शोभाराम ने नामांकन दाखिल किया। सभी प्रत्याशी अपने कुछ समर्थकों के साथ तहसील पहुंचे। पर्चा जमा करने के बाद समर्थकों ने प्रत्याशी का माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं वार्ड पार्षद के लिए 50 नामांकन पत्र जमा किए गए। वार्ड पार्षद के लिए 96 प्रत्याशी मैदान में उतर चुके हैं।
विज्ञापन

--------------
अध्यक्ष पद के दावेदारों ने खरीदे पर्चे
नगर पालिका अध्यक्ष पद पर चुनावी ताल ठोंकने के लिए रविवार तक कुल 25 पर्चे खरीदे जा चुके हैं। इनमें सोनाली पत्नी राजीव कुमार, प्रभा पत्नी विजय नरायण, निधि दुबे पत्नी रामनरेश, अरुणा कुमारी पत्नी हरीबाबू शर्मा, राबिया बेगम पत्नी रफीक अली, नेहा श्रीवास्तव पत्नी आदर्श, अनीता जैन पत्नी अनिल, वंदना जैन पत्नी नरेंद्र जैन, सरला जैन पत्नी मुन्ना जैन, क्रांति पत्नी राकेश, वंदना पत्नी शोभाराम, रचना पत्नी भगवत, वंदना तिवारी पत्नी अजय तिवारी, नेहा तिवारी पत्नी प्रदीप कुमार, सरोज लखेरे पत्नी राकेश कुमार, मीना राजा पत्नी कल्यान सिंह, रूबी पत्नी भालेराम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
तालबेहट में अध्यक्ष का एक और पार्षद पद पर 18 ने किया नामांकन
फोटो क्रमांक - 3,4 कैप्सन - 3 - पार्षद के लिए नामांकन करती उम्मीदवार
4 - अध्यक्ष के लिए नामांकन करते अनिल कुमार
तालबेहट। नगर पंचायत चुनाव में नामांकन के छठवें दिन रविवार को नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अनिल कुमार ने नामांकन जमा किया। जबकि तीन दावेदारों ने नामांकन पत्र खरीदे। वहीं पार्षद पद के लिए 18 प्रत्याशियों ने अपने प्रस्तावकों के साथ नामांकन जमा किए। आठ दावेदारों ने नामांकन फार्म क्रय किए। रविवार को नामांकन जमा करने वालों में वार्ड एक से रागिनी सिंह पत्नी भुवनेंद्र, वार्ड दो से जूली पत्नी जयराम, वार्ड तीन से मोहन घनश्याम, वार्ड चार से नरेंद्र धनीराम, सौरभ कन्हैयालाल, रवि अरविंद, वार्ड पांच से सोमवती पत्नी लखन, वार्ड छह से गौमा पत्नी सुखदास, कुसुम श्रीराम, वार्ड सात से मनीष दीपचंद्र, राजकुमारी पत्नी बृषभान, वार्ड नौ से प्रदीप विलास, आरती पत्नी ललित, आशीष, राजेश, राहुल सुरेश, वार्ड ग्यारह से अरविंद, रामबाबू, रोहित, सुरेश, दीपक, महेश ने नामांकन जमा किए।

---------
पाली में अध्यक्ष के तीन व पार्षद के 21 नामांकन दाखिल
पाली। नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए छाया पत्नी रामकुमार, रामकुमार पुत्र भगवान दास और फूलचंद्र पुत्र चंद्रावली कुशवाहा ने नामांकन किया। वहीं पार्षद पद के लिए 18 लोगों ने नामांकन दाखिल किया। रविवार को नामांकन पत्रों की बिक्री शून्य रही। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed