{"_id":"69ceb580d9dd67eb1e01553e","slug":"conduct-patrols-for-wildlife-conservation-mahavir-kaujlavi-lalitpur-news-c-131-1-ltp1020-154124-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन्य जीव संरक्षण के लिए करें गश्त : महावीर कौज्लवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन्य जीव संरक्षण के लिए करें गश्त : महावीर कौज्लवी
विज्ञापन
- वन संरक्षक ने किया देवगढ़ जंगल का भ्रमण, देखी व्यवस्थाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
जाखलौन-ललितपुर। वन संरक्षक ने देवगढ़ के जंगलों का भ्रमण किया, जहां पर उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वन्य जीव संरक्षण के आवश्यक निर्देश दिए। बेतवा नदी के समीप विशेष चौकसी बरतने का आदेश जारी किया।
वन संरक्षक महावीर कौज्लवी ने धौर्रा व देवगढ़ वन क्षेत्र का निरीक्षण किया, उन्होंने वन विभाग की टीम के साथ रणछोर से मचकुंद गुफा तक व मार्ग का जायजा लिया। वन मार्ग को दुरुस्त करने के लिए वन विभाग ने कार्ययोजना तैयार की है। साथ ही यहां पर वॉच टावर आदि बनाए जाने की रूपरेखा तैयार है। तो वहीं, दूसरी ओर वहां पर पेट्रोलिंग चौकी स्थापित करने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने वन में पैदल गश्त कर वन्य जीव सुरक्षा का जायजा लिया। साथ मुचकुंद गुफा से बंदरगुढ़ा जाने वाले मार्ग को भी दुरुस्त करने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वन कर्मियों को वन्य जीवों की सुरक्षा व वन क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए नियमित गश्त करें। इस दौरान प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी नवीन कुमार शाक्य, उपप्रभागीय निदेशक सतेंद्र सिंह, रेंजर भोला सिंह मौजूद रहे।