फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   condolence over two death in village

एक साथ दो चिताएं जलने से गमगीन रहा पूराकलां का माहौल

Mon, 15 Feb 2021 02:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
condolence over two death in village
ded body1.jpg - फोटो : ded body1.jpg
तालबेहट। शनिवार को विकास खंड अंतर्गत ग्राम पूराकलां में एक साथ दो युवकों की चिताएं जलने से पूरा कस्बा गमगीन रहा। एक युवक की मौत मध्य प्रदेश के जिला बैतूल के अंतर्गत ग्राम मुलताई में पानी में डूबने से हुई थी, जबकि दूसरे की मौत शव ले लाते समय एंबुलेंस वाहन से टकराने के दौरान हो गई। एक साथ दो चिताओं को जलता देख लोग अपने आंसू न रोक सके। दोनों युवक पड़ोसी थे।
विज्ञापन

थाना पूराकलां गुमटाघाट रोड निवासी अभिषेक झा (21) पुत्र मिठ्ठन झा अपने ननिहाल मुलताई में एक बुजुर्ग महिला की मौत पर शोक व्यक्त करने गया था। जहां 11 फरवरी को ताप्ती सरोवर के गहरे पानी में डूब जाने से उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद पूराकलां से उसके परिजन उसके शव को लेने गए थे। उसके साथ उसका पड़ोसी जितेंद्र साहू ( 26) पुत्र पप्पू साहू भी गया था। रास्ते में जितेंद्र साहू जिस वाहन में सवार था, उसकी एक वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। इसमें जितेंद्र की मौत हो गई। इसके बाद दोनों के शव एक साथ गांव आए। जहां शनिवार को दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। एक साथ दो अर्थियां उठने से पूरा कस्बा गमगीन हो गया। बताया गया है कि अभिषेक अपने पिता का एक मात्र पुत्र था जबकि जितेंद्र का एक तीन वर्ष का पुत्र और एक वर्ष की पुत्री बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed