{"_id":"6611a1100c11fbb4bf0ec076","slug":"condition-of-prisoner-detained-in-district-jail-worsens-referred-to-jhansi-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-112911-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: जिला कारागार में निरुद्ध बंदी की हालत बिगड़ी, झांसी रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: जिला कारागार में निरुद्ध बंदी की हालत बिगड़ी, झांसी रेफर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जानलेवा हमले में जिला कारागार में निरुद्ध बंदी की हालत शनिवार को बिगड़ गई। उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया।
शनिवार को बंदी राघवेंद्र सिंह की हालत बिगड़ने पर जेल पुलिस जिला अस्पताल लेकर आई। यहां चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। जेल अधीक्षक लाल रत्नाकर सिंह ने बताया कि राघवेंद्र जानलेवा हमले के मामले में जिला कारागार में निरुद्ध चल रहा है। हाल में उसे सात वर्ष की सजा सुनाई गई थी। शनिवार को राघवेंद्र के परिजन उससे मिलाई के लिए आए थे। मिलाई होने के बाद राघवेंद्र अपनी बैरक में वापस आ गया था। यहां बैरक में अचानक उसे चक्कर आने लगा और उसका शरीर ठंडा पड़ने लगा था। तत्काल उसे जेल अस्पताल ले जाया गया। यहां उसका प्राथमिक इलाज कराने के बाद जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां परीक्षण के बाद उसे कुछ महत्वपूर्ण जांचें कराने के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।