{"_id":"6a8743ebcc5753ba4f030716","slug":"condition-of-dilapidated-schools-to-improve-list-being-prepared-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-161645-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: जर्जर विद्यालयों की सुधरेगी हालत, तैयार की जा रही सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: जर्जर विद्यालयों की सुधरेगी हालत, तैयार की जा रही सूची
विज्ञापन
ललितपुर। परिषदीय विद्यालयों के जर्जर भवनों की हालत अब सुधरने जा रही है। पहले जर्जर विद्यालयों की सूची तैयार की जा रही है। इसके बाद टेक्निकल टीम इन विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण करेगी। फिर जीर्णोद्धार करने की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
1357 परिषदीय व कंपोजिट विद्यालय हैं। विभिन्न ब्लॉक अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के कई विद्यालयों की इमारतें काफी पुरानी हो गई हैं। सबसे ज्यादा खतरा बरसात के दिनों में रहता है। जर्जर इमारतों और कक्षाओं की दीवारों व छत से पानी टपकता रहता है। दीवारों में सीलन भी रहती है। ऐसे विद्यालयों के प्रधानाध्यापक इन जर्जर कक्षाओं में शिक्षण कार्य न कराते हुए अन्य कक्षाओं में पढ़ाई कराते हैं। अब जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने ऐसे विद्यालयों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, इंचार्ज प्रधानाध्यापकों से उनके विद्यालयों में क्या-क्या जर्जर है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। डीसी निर्माण जाहर सिंह निरंजन ने बताया कि जर्जर विद्यालयों, भवनों, कक्षा-कक्ष, बरामदों, छत के बारे में जानकारी मांगकर चिह्नित कर सूची तैयार की जा रही है। इसके बाद तकनीकी टीम स्थलीय निरीक्षण करेगी। इसके बाद चिह्नित किए गए जर्जर विद्यालयों के जीर्णोंद्धार की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
-- -- -