{"_id":"680945af4c7902a09d033978","slug":"condition-is-bad-due-to-heat-temperature-again-crossed-43-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-133871-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: गर्मी से हाल रहा बेहाल, पारा फिर 43 पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: गर्मी से हाल रहा बेहाल, पारा फिर 43 पार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। तापमान लगातार 43 डिग्री पार बना हुआ है। बुधवार को भी दोपहर से शाम तक शहर खूब तपता रहा। दिनभर गर्म हवाओं के थपेड़े लगते रहे, इससे लोगों का बाजार में निकलना दूभर हो गया।
बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे से ही धूप चुभने लगी थी। जैसे जैसे पारा चढ़ता गया वैसे-वैसे हवा और भी गर्म होने लगी। दोपहर तक धूप असहनीय हो गई। मुंह पर कपड़ा बांधने के बाद भी हवा की गर्माहट महसूस की जा सकती थी। सुबह नौ बजे ही तापमान 38 डिग्री हो गया, जबकि सुबह 11 तक पारा चालीस डिग्री और फिर दोपहर 12 से एक बजे तक 41 डिग्री तक रहा। दोपहर दो बजे जिले का तापमान 42 डिग्री तक रहा, फिर तीन से चार के बीच तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया। इसके बाद शाम पांच बजे भी पारा 42 डिग्री और शाम को छह बजे तक 40 डिग्री तक दर्ज किया गया। ऐसे में लोग गर्मी से बचाव के लिए कई तरह के उपाय करते रहे। लेकिन, जरूरी काम होने पर लोग मुंह बांधकर घरों से निकले और काम होने पर फिर से घरों में कूलर, एसी की हवा का आनंद लेते रहे।
घरों की छत और दीवारें तक गर्म हो गईं। पंखा की हवा भी गर्म लग रही थी। लोग सड़काें के किनारे लगी दुकानों पर जाकर लस्सी व जूस या आइसक्रीम व नींबू पानी लेकर अपने गले को तर करते रहे। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी लोग ठंडा पानी मिलते ही वाटर प्वाइंट की ओर भागकर बोतलें भरते नजर आए, ताकि सफर में पानी के लिए उन्हें या परिजनों को परेशान न होना पड़े।