{"_id":"65cfd0f7f15671fbf20fb717","slug":"computerized-prescriptions-will-soon-start-being-made-at-23-new-phcs-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-110484-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: 23 न्यू पीएचसी पर जल्द बनने लगेंगे कंप्यूटरीकृत पर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: 23 न्यू पीएचसी पर जल्द बनने लगेंगे कंप्यूटरीकृत पर्चे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। अब यहां कंप्यूटरीकृत पर्चे बनाने की तैयारी है। इससे मरीजों को लाइन में लगने से निजात मिलेगी।
नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पंजीकरण अभी मैन्युअल तरीके से हो रहा है। भीड़ अधिक होने पर मरीजों को घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ता है। कई अस्पतालों में पंजीकरण कक्ष के सामने टीन शेड तक नहीं है। ऐसे में मरीजों को धूप में खड़े होना पड़ता है। शासन ने सभी अस्पतालों में कंप्यूटरीकृत पर्चा बनाए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि कंप्यूटर उपलब्ध हो चुके हैं। जल्द ही इन्हें लगाया जाएगा। पर्चा बनाने के लिए कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके बाद ऑनलाइन पर्चियां बननी शुरू हो जाएंगी।
-- -
सभी सीएचसी पर कंप्यूटरीकृत पर्चे बनने शुरू हो गए हैं। जल्द ही न्यू पीएचसी पर भी सुविधा शुरू की जाएगी।- डॉ. इम्तियाज अहमद, सीएमओ