फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Complete the projects on time and provide benefits to the people: DM

परियोजनाएं समय से पूर्ण कर लोगों को पहुंचाएं लाभ: डीएम

Sat, 03 Feb 2024 01:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Complete the projects on time and provide benefits to the people: DM
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने विभिन्न विकासपरक परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने परियोजनाओं को समय से पूर्ण कराकर आमजन तक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन परियोजनाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने नेहरूनगर चांदमारी योजना का निरीक्षण किया। यह योजना 46 करोड़ 24 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत की गई थी। इसका निर्माण इंदौर की एक कंपनी कर रही है, इसमें इंटेक वेल एवं फुटब्रिज, रॉ वाटर राइजिंग मेन, 10 एमएलडी जल शोधन संयंत्र, एक स्वच्छ जलाशय, 72.73 किलोमीटर वितरण प्रणाली तथा 6600 पेयजल गृह संयोजन इत्यादि कार्य प्रस्तावित है। इस कार्य का प्रारंभ एक सितंबर 2019 को किया गया था। वर्तमान में 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।
विज्ञापन

------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

धौर्रा व जाखलौन में पब्लिक एड्रेस सिस्टम को देखा
जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत धौर्रा में सीसीटीवी कैमरा एवं पब्लिक एड्रेस सिस्टम का निरीक्षण किया। पब्लिक एड्रेस सिस्टम में 40 कैमरे व साउंड सिस्टम लगाया गया है, इसके लिए 10 जंक्शन बनाए गए हैं। जाखलौन में भी यही कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने सात दिन में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके लिए मॉनिटरिंग जनपद स्तर के इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर (आईसीसी) से की जाएगी।
------------------
प्रत्येक विकास खंड में बायोगैस संयंत्र की स्थापना के निर्देश
ग्राम पंचायत कारीपहाड़ी में गोवर्धन परियोजना के अंतर्गत 85 घनमीटर बायोगैस संयंत्र के निरीक्षण में जिलाधिकारी ने उक्त संयंत्र के निर्बाध संचालन एवं उससे होने वाली समस्त आय को ग्राम पंचायत के ओएसआर खाते में जमा किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही तालबेहट की ग्राम पंचायत खांदी में प्रस्तावित बायोगैस संयंत्र के लिए भूमि चयन के निर्देश दिए। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने कहा कि खांदी में बायोगैस संयंत्र हेतु धनराशि की शासन से मांग की जाएगी। यदि शासन से धनराशि प्राप्त नहीं होती है तो किसी अन्य मद से उक्त बायोगैस संयंत्र की स्थापना की जाएगी। उन्होंने प्रत्येक विकास खंड में बायोगैस संयंत्र की स्थापना के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed