फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Competition for tickets as soon as the reservation is released claimants are putting full force

Lalitpur News: आरक्षण जारी होते ही टिकट के लिए होड़, दावेदार लगा रहे पूरा जोर

Wed, 07 Dec 2022 05:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Competition for tickets as soon as the reservation is released claimants are putting full force
ललितपुर। नगर निकाय चुनाव के लिए अध्यक्ष पद की सीटों का आरक्षण तय होने के बाद अब दावेदारों में टिकट को लेकर होड़ मची है। प्रबल दावेदार अपनी अपनी पार्टियों के शीर्ष नेेताओं से संपर्क साधने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद पर सीटों का आरक्षण तय हो गया है। नगर पालिका परिषद ललितपुर अन्य पिछड़ा वर्ग की सीट घोषित की गई है। इसके चलते अब संभावित उम्मीदवारों द्वारा विभिन्न पार्टियों से दावेदारी की जा रही है। भाजपा में पहले 20 दावेदारों ने टिकट पाने के लिए आवेदन किया था। लेकिन आरक्षण की सूची आने पर अब अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदक ही बचे हैं। इनमें दीपक जायसवाल, गंधर्व सिंह लोधी, मज्जू सोनी, रामगोपाल साहू, अशोक साहू, घनश्याम साहू, विधायक पुत्र श्रीकांत कुशवाहा, भगत सिंह राठौर, महेश श्रीवास्तव, रमेश कुशवाहा नझाई का नाम चर्चाओं में है।
विज्ञापन

वहीं समाजवादी पार्टी में अब तक शत्रुघ्न यादव ने ही आवेदन किया है। वहीं बहुजन समाज पार्टी में भी सिर्फ दो आवेदन आए हैं। वहीं पार्टी के पदाधिकारियों ने दावेदारों के आवेदनों पर मंथन शुरू कर दिया है। जल्द ही आवेदकों के नाम की सूची पार्टी के शीर्ष नेताओं तक पहुंचाई जाएगी। कई दावेदार टिकट पाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों व मंत्री, विधायकों की परिक्रमा लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महरौनी में भाजपा से चार महिलाओं ने किया आवेदन
भाजपा के नगर निकाय प्रभारी जेके सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें नगर पंचायत के अध्यक्ष व पार्षद पद के लिए आवेदन मांगे गए। जिस पर सुषमा राय पत्नी आनंद राय, सगुन साहू पत्नी प्रभु साहू, कमलेश पत्नी शरद बड़ौनियां, शीला पाल पत्नी चंदभान पाल ने आवेदन देकर भाजपा से अध्यक्ष पद के लिए टिकट मांगी है। वहीं पार्षद पद पर 12 लोगों ने टिकट के लिए आवेदन किया। अन्य पार्टियों से नीलम पत्नी दुष्यंत बड़ौनिया, पूर्व चेयरमैन कांति राय पत्नी हरगोविंद राय का चर्चा में है।

1.28 लाख मतदाता करेंगे मतदान
नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन के लिए नगर पालिका परिषद ललितपुर में 26 वार्डों के अंतर्गत 49 मतदान केंद्र और 136 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इनमें कुल 1,28,958 मतदाता हैं। जिसमें पुरुष मतदाता 67,188 हैं, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 61,770 है। वहीं तालबेहट नगर पंचायत के अंतर्गत पांच मतदान केंद्र व 13 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। यहां वोटरों की कुल संख्या 12,041 है और इनमें पुरुष मतदाता 6264 एवं महिला मतदाता 5777 हैं। महरौनी नगर पंचायत में छह मतदान केंद्र एवं 14 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। महरौनी में वोटरों की संख्या 13,631 है और इनमें पुरुष मतदाता 6866 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 6765 हैं। वहीं पाली नगर पंचायत में चार मतदान केंद्र व दस मतदेय स्थल बनाए गए हैं। यहां मतदाताओं की कुल संख्या 7997 है। इनमें पुरुष मतदाता 4175 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 3522 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed