फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Community toilets will be built on bus stand

बस स्टैंड पर बनेगा सामुदायिक शौचालय

Tue, 04 Jul 2017 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 04 Jul 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
Community toilets will be built on bus stand
toilets, lalitpur news - फोटो : demo
ललितपुर। बस स्टैंड परिसर में यात्रियों की सुविधा के लिए सामुदायिक शौचालय बनाया जाएगा। दस सीटों वाले इस शौचालय का निर्माण स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका द्वारा कराया जाएगा। इसे बनाने में सात लाख रुपये का खर्च आएगा। 26 हजार रुपये शासन देगा, जबकि बाकी राशि नगर पालिका खुद व्यय करेगी।
विज्ञापन


शहर के मुहल्ला घुसयाना में स्थित संत कबीर अंतरराज्यीय बस अड्डे से प्रतिदिन 160 से अधिक बसें संचालित होती हैं। इन बसों में यात्रा के लिए हर रोज तीन हजार से अधिक यात्री यहां आते हैं। उनकी सुविधा के लिए यहां पर एक संस्था का सामुदायिक शौचालय तो है, लेकिन इसके उपयोग के लिए जनता को शुल्क देना पड़ता है और भीड़ भी अधिक रहती है। यात्रियों की असुविधा को देखते हुए एआरटीओ प्रशासन सतेंद्र कुमार ने विगत रोज जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सामुदायिक शौचालय का निर्माण का प्रस्ताव रखा था। जिलाधिकारी ने नगर पालिका को सामुदायिक शौचालय बनवाने के निर्देश दिए। बस स्टैंड पर सामुदायिक शौचालय का निर्माण नगर पालिका द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत कराया जाएगा।
विज्ञापन


दस सीटों वाले इस सामुदायिक शौचालय में छह सीटें पुरुष और चार महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। नगर पालिका के अनुसार शौचालय बनाने में करीब सात लाख का खर्च आएगा। गौरतलब है कि नगर पालिका को स्वच्छ भारत मिशन के तहत शासन से नगर क्षेत्र में लगभग 300 सीटों तक सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराने का लक्ष्य मिला है। प्रत्येक सीट के सापेक्ष शासन नगर पालिका को 26 हजार रुपए की धनराशि उपलब्ध कराएगा। इसके अलावा खर्च होने वाली धनराशि नगर पालिका खुद के कोष से व्यय करनी होगी।             
विज्ञापन
विज्ञापन


कब पूरा होगा प्रतीक्षालय    
नगर पालिका द्वारा वर्ष 2011 में यात्रियों की सुविधा के लिए बस स्टैंड पर प्रतीक्षालय का निर्माण शुरू किया था। वर्ष 2012 में नगर पालिका के सदस्य बदल जाने के बाद इसका निर्माण प्रतीक्षा सूची में डाल दिया गया है। हालांकि यात्रियों को दिक्कतों को दूर करने के लिए क्षेत्रीय सांसद उमा भारती द्वारा यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कराया गया है।


बस स्टैंड पर सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराने के लिए जिला प्रशासन से स्वीकृति मिल चुकी है। प्रस्ताव भी तैयार है और एक-दो दिन में वित्तीय स्वीकृति के लिए शासन को भेज दिया जाएगा।  
-अभिषेक कुमार चौबे, स्वच्छ भारत मिशन योजना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed