फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Communicated with BJP workers and officials

Lalitpur News: भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से किया संवाद

Mon, 12 May 2025 12:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Communicated with BJP workers and officials
ललितपुर। लोक निर्माण भवन में भाजपा ने कार्यकर्ता सम्मेलन किया। जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रभारी मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने प्रतिभाग किया। कार्यकर्ताओं से संवाद व विकास पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे ने हर घर जल योजनाओं में संबंधित विभाग के रुचि न लेने के कारण आमजन को होने वाली परेशानियों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि ज्यादातर जगहों पर पाइपलाइन डालने के बाद उस रास्ते की मरम्मत या पुनर्निर्माण कार्य छोड़ दिया गया। लाइन और कनेक्शन जोड़ने में भी देरी की जा रही है। प्रभारी मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से बात कर इस दिशा में तुरंत कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मुन्ना लाल जैन, बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे, जिला महामंत्री बब्बू राजा बुंदेला, वरिष्ठ नेता अशोक कुमार गोस्वामी, बसंती लारिया, भगत सिंह राठौर, मनीष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed