फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Communicable disease control campaign reached the city, town and village: DM

शहर, कस्बा व गांव तक पहुंचे संचारी रोग नियंत्रण अभियान : डीएम

Thu, 27 Jul 2023 12:48 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Thu, 27 Jul 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Communicable disease control campaign reached the city, town and village: DM
ललितपुर। बुधवार को जिलाधिकारी आलोक सिंह की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति की निकाय बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा में सभी एमओआईसी पूरी गंभीरता से कार्य करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि शहर, कस्बा, गांव तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं। क्षेत्रीय कर्मचारी खुली बैठकों का आयोजन कर ग्रामीणों को आपदाओं के प्रति जागरुक करें। संबंधित अधिकारी अभियान चलाकर नगरीय एवं ग्रामीण अंचलों में सफाई एवं फोगिंग का कार्य कराएं, सार्वजनिक स्थानों पर जल भराव की स्थिति को नियंत्रित करें। उन्होंने एमओआईसी को निर्देशित करते हुए कहा कि ब्लॉक स्तरीय चिकित्सा इकाईयों की व्यवस्थाएं में सुधार लायें, ताकि लोग संस्थागत प्रसव कराने हेतु प्रेरित हों।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कमलाकांत पांडेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इम्तियाज अहमद, सीएमएस डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, डीएसटीओ राजेश कुमार सिंह, डीपीआरओ नवीन मिश्रा, ईओ निहालचन्द्र, राजेश बघेल, डीपीओ नीरज सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश भारती, डीपीएम डॉ. रजिया फिरोज, सहित ब्लॉक स्तरीय चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed