फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   communal toilet gidwaha, dirty

ग्राम पंचायत गिदवाहा में चारों तरह गंदगी का अंबार

Fri, 08 Oct 2021 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
communal toilet gidwaha, dirty
गंदगी से सराबोर पड़ा गिदवाहा मिलन केंद्र - फोटो : LALITPUR
मड़ावरा। ग्राम पंचायत गिदवाहा में चारों तरह गंदगी का अंबार है। दलित बस्ती में हैंडपंपों के नजदीक एवं नालियों में गंदगी बजबजा रही हैं। गांव के आम रास्तों पर गंदगी और कीचड़ होने से मच्छर-मक्खी से फैलने वाली बीमारियों का खतरा बना है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रशासनिक लापरवाही के चलते गांव के जूनियर हाईस्कूल के नजदीक बना सामुदायिक मिलन केंद्र परिसर सार्वजनिक शौचालय की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। आरोप है कि लाखों रुपये की लागत से बना सामुदायिक शौचालय सफेद हाथी की तरह है जिसमें हमेशा ताला पड़ा रहता है। गांव की सहरिया बस्ती के लोग द्वारा मिलन केंद्र के खुले परिसर को शौच के लिये इस्तेमाल किया जा रहा है। मिलन केंद्र परिसर में शौच करने से जूनियर हाईस्कूल में छात्रों- शिक्षकों एवं मोहल्लावासियों को परेशानी उठाना पड़ रही है। ब्लॉक की ग्राम पंचायत गिदवाहा न्यायपंचायत मुख्यालय है फिर भी साफ-सफाई के इंतजाम नाकाफी हैं।
विज्ञापन

----------
स्कूली बच्चों का भोजन हो रहा दूषित
मडावरा। गिदवाहा निवासी कुंदन अहिरवार बताते हैं कि जूनियर हाईस्कूल के बाजू में स्थित मिलन केंद्र के खुले परिसर में शौच करने से मक्खियां गंदगी से उठकर स्कूल में पहुंचकर बच्चों के भोजन को दूषित करतीं हैं। बच्चों में संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
दलित बस्ती में नहीं होती सफाई
मड़ावरा। गिदवाहा की दलित बस्ती ब्रजपुरी के रहने वाले हल्काईं अहिरवार बताते हैं कि उनके मोहल्ले में जानबूझकर साफ-सफाई नहीं करायी जा रही। नालियां गंदगी से पटी पड़ीं हैं, मोहल्ले का हैंडपंप खराब पड़ा है, कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed