फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   commisner inspection

चार कर्मचारियों का वेतन रोका

Sun, 26 Jun 2016 01:17 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Sun, 26 Jun 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
commisner inspection
प्रशासन - फोटो : demo pic
तालबेहट (ललितपुर)। मंडलायुक्त के राममोहन राव ने शनिवार को विकास खंड तालबेहट के ग्राम मुकटौरा और थानागांव में चौपाल लगाकर योजनाओं की हकीकत देखी। उन्होंने कई अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन रोकने और कई को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। वहीं, मुकटौरा के ग्राम पंचायत अधिकारी सुनील कुमार और एक सफाई कर्मचारी जितेंद्र को सेवा से मुक्त करने के लिए नोटिस देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


शनिवार को मंडलायुक्त के राममोहन राव ने थानागांव के प्राथमिक विद्यालय टपरियन में चौपाल लगाई। विद्यालय में प्रवेश करते ही उन्होंने सबसे पहले वहां लगे हैंडपंप को चला कर देखा। नल के पानी में जंग आ रही थी। उन्होंने ग्राम प्रधान और सचिव को जमकर फटकार लगाई। इसके बाद उन्होंने विद्यालय का निरीक्षण किया, बिजली कनेक्शन होने के बाद भी मीटर बंद मिला। इसके उपरांत नवीन भवन के निरीक्षण में काफी गंदगी और विद्यालय की बीम की गुणवत्ता ठीक नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए खंड शिक्षा अधिकारी बृजेश कुमार और प्रधान अध्यापक राजेंद्र दीक्षित के वेतन रोकने के निर्देश दिए। जिस पर अध्यापक ने बताया कि इस भवन निर्माण से उनका कोई संबंध नहीं रहा। अधिकारियों के कहने पर उन्होंने पूरा पैसा पूर्व प्रधान को दे दिया था। जिस पर मंडलायुक्त ने नवीन भवन निर्माण की पूरी जांच कराकर पूर्व ग्राम प्रधान के खिलाफ भी रिकवरी निकालने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


ग्रामीणों द्वारा गांव के सफाई कर्मचारी सुरेंद्र के काम में रुचि न लेने की शिकायत पर सफाई कर्मचारी को निलंबित करने के भी निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों से अंत्योदय, पेंशन, टीकाकरण, आंगनबाड़ी केंद्र संचालन, शिक्षा आदि के बारे में बारी-बारी से जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने ग्राम मुकटौरा के प्राथमिक विद्यालय में चौपाल लगाई। जहां ग्रामीणों से ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, लेखपाल, आंगनबाड़ी, सफाई आदि के कार्यों बारे में पूंछा। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सुनील कुमार, सफाई कर्मचारी जितेंद्र के न आने की शिकायत की। जिस पर मंडलायुक्त के राममोहन राव ने दोनों कर्मचारियों के वेतन रोकने एवं दोनों को सेवा मुक्त करने के लिए नोटिस देने के लिए डीडीओ को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव की तेजा पत्नी लम्पू नामक वृद्ध महिला की पेंशन न मिलने की शिकायत पर उन्होंने खंड विकास अधिकारी गजेंद्र सिंह को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रशिक्षु आईएएस अजय द्विवेदी ने ग्रामीणों को शिक्षा की आवश्यकता एवं गंदगी से होने वाली बीमारियों तथा सीडीपीओ प्रीति भिलवारे ने कुपोषण के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर एडीएम मिथलेश त्रिवेदी, संयुक्त विकास आयुक्त भोला सिंह, उपजिलाधिकारी हरिओम शर्मा, सीओ कुंवर बहादुर सिंह, तहसीलदार प्रीति जैन, एसडीओ विद्युत महेश विश्वकर्मा सहित जिला और तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed