फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   colony sealed by bericading

बैरीकेटिंग लगाकर मोहल्ले को किया गया सील

Sun, 05 Jul 2020 12:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
colony sealed by bericading
वर्णी चौराहे के पास लगी बैरीकेटिंग - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। शहर में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने की पुष्टि होने के बाद शनिवार को क्षेत्र में संक्रमण को रोकने के लिए मोहल्ला के ढाई सौ मीटर के क्षेत्र केे कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील कर दिया गया है। अब मोहल्ला में किसी को भी प्रवेश और बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। एक मोबाइल बैरियर बनाया गया है, जहां से आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

जिले में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या लगातार मिल रही है। बीते दिनों से एक के बाद एक कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 11 पहुंच गई है। कोरोना वायरस जिले में सक्रिय होता जा रहा है, इसको लेकर लोग बेचैन हैं। शुक्रवार की रात्रि में दस बजे शहर के सिविल लाइन/मोहल्ला आजादपुरा वार्ड नंबर 19 में एक 40 वर्षीय व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है, जिस पर उपजिलाधिकारी सदर गजल भारद्वाज ने शासन की गाइड लाइन के अनुसार ढाई सौ मीटर के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर पूरी तरह से सील कर दिया है। यहां पर किसी व्यक्ति को प्रवेश व बाहर जाने की अनुमति नहीं है। सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में आवश्यक वस्तुएं सब्जी, दूध, फल की सप्लाई मोबाइल बैरियर तक ही की जाएगी।
विज्ञापन

मोहल्ला को चारों सीमाओं से सील किया गया है। उत्तर में स्टेशन रोड वर्णी चौराहा के पास, दक्षिण में गुरुनानक मार्केट के पास, पूर्व में समाज कल्याण विभाग के सरकारी छात्रावास के पास और पश्चिम में वर्णी चौराहा के पास बैरीकेटिंग लगातार सील किया गया है। इस क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं व प्रवेश के लिए एक मोबाइल बैरियर स्टेशन रोड वर्णी चौराहे पर बनाया गया है। यहां पर दो पहिया, चार पहिया वाहन व हाथठेला आदि का आगमन पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। क्षेत्र में तैनात सैक्टर मजिस्ट्रेट को विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। यहां आपात सेवाएं व चिकित्सा से जुड़े व्यक्तियों को जांच के बाद ही जाने दिया जाएगा। मोबाइल बैरियर पर पुलिस तैनात की गई है। नियमों का उल्लंघन करने पर महामारी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed