फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   coching centre, covid help desk

कोचिंग सेंटरों पर कोविड हेल्प डेस्क की बनाकर कराएं स्क्रीनिंग

Fri, 03 Sep 2021 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
coching centre, covid help desk
coman center.jpg - फोटो : coman center.jpg
ललितपुर। कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर अब कोचिंग सेंटरों को भी कोविड हेल्प डेस्क बनाकर विद्यार्थियों की प्रतिदिन स्क्रीनिंग कराकर रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय भेजनी होगी। इस संबंध में बृहस्पतिवार को डीआईओएस रामशंकर ने कोचिंग संचालकों को आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

अक्टूबर में कोरोना की संभावित तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है। इसे लेकर शासन ने रात्रि कर्फ्यू नौ बजे से लागू करने के आदेश भी जारी कर दिए हैं, वहीं प्रशासन भी भीड़ भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर कोविड नियमों के पालन कराने में कड़ाई करना शुरू कर दिया है। डीआईओएस ने जारी आदेश पत्र में कहा कि कोचिंग संस्थानों के प्रवेश द्वारा पर कोविड हेल्प डेस्क स्थापना करवाते हुए डेस्क पर विद्यार्थियों की प्रतिदिन स्क्रीनिंग कराकर सूचना मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय को देना होगी। कोचिंग सेंटरों पर कोविड प्रोटोकाल यथा मास्क, सैनिटाइजर, दो गज की दूरी की व्यवस्था अनिवार्य रूप से लागू की जाए एवं कोरोना के लक्षण होने की दशा में निकटतम कोविड जांच केंद्र में कोविड-19 की जांच करवाना सुनिश्चित करें एवं की गई कार्यवाही से उनके दफ्तर को अवगत करा या जाए। उन्होंने कहा कि जिन विद्यार्थियों में कोविड के लक्षण मिलेंगे उनका समय से उपचार कराया जाना सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed