फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   cnala water blocked by farmers

नहर का पानी रोका, नहीं हो पा रही फसलों की सिंचाई

Tue, 16 Feb 2021 01:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
cnala water blocked by farmers
betwa river.jpg 2.jpg - फोटो : betwa river.jpg 2.jpg
ललितपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावशाली किसान गोविंद सागर बांध की बड़ी नहर में जगह-जगह पत्थर व लकड़ी के पटिया (आड़ा) लगाकर पानी आगे जाने से रोक रहे हैं। इससे तमाम किसानों की फसलें सूखने के कगार पर हैं। इसे लेकर तहसील तालबेहट के अंतर्गत ग्राम देवरान के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि ग्राम देवरान में अधिकांश क्षेत्रों की फसलों की सिंचाई गोविंद सागर बांध की बड़ी नहर से होती है। वर्तमान में गेहूं की सिंचाई का काम चल रहा है। कुछ किसानों ने नहर में पत्थर लगाकर पानी को रोक लिया है। इससे पानी आगे नहीं पहुंच पा रहा है। इससे फसलें सूखने की स्थिति में आ गईं है। नहर खुलवाए जाने की मांग को लेकर सिंचाई विभाग को ज्ञापन दिया, लेकिन नहर नहीं खुलवाई गई। ग्रामीणों ने नहर के पानी को खुलवाए जाने की मांग की है। ज्ञापन पर राजन सिंह परमार, रामदयाल, राजू कुमार, केहर लोधी, भोले साहू, राजाराम राजपूत, श्रीराम, बाबूलाल, हीरालाल, वृषभान सिंह यादव आदि के हस्ताक्षर बने हैं।
विज्ञापन

इसी तरह तहसील महरौनी के अंतर्गत ग्राम बजर्रा निवासी किसानों ने सजनाम बांध की नहर के पानी को टेल तक पहुंचाए जाने की मांग का लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। इसमें बताया कि सजनाम बांध की नहर का पानी बीच में ही बंद कर दिया गया है। इससे टेल तक के किसानों को पानी नहीं मिल पा रहा है। पानी के अभाव में फसलें सूख जाएंगी। ज्ञापन पर राजेंद्र सिंह यादव, राकेश अहिरवार, राजेश अहिरवार, रामसिंह, लालचंद्र, अभिषेक यादव, अशोक पाल, सुरेश, दशरथ, मंजू आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed