{"_id":"6156175f8ebc3e61ea17f74e","slug":"cms-inspection-blood-donation-camp-dirtiness-lalitpur-news-jhs205596240","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लड बैंक में गंदगी देख सीएमएस ने कर्मचारियों से जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लड बैंक में गंदगी देख सीएमएस ने कर्मचारियों से जताई नाराजगी
झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
ब्लड बैंक में निरीक्षण करते सीएमएस
- फोटो : LALITPUR
Link Copied
ललितपुर। जिला महिला अस्पताल में स्थित ब्लड बैंक में शुक्रवार को रक्तदान शिविर होने के चलते सीएमएस डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने ब्लड बैंक के कमरों में अव्यवस्थाएं देख नाराजगी जताई। कर्मचारियों की दोपहर तक साफ सफाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सुबह करीब 10.45 बजे सीएमएस ब्लड बैंक पहुंचे और सभागार व रक्तदान कक्ष का जायजा लिया। सभागार में व्यवस्था दुरुस्त न होने पर उन्होंने कर्मचारियों को सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि यहां एसी लगवाने की जल्द व्यवस्था की जाएगी। रक्तदान कक्ष का एसी खराब होने पर उन्होंने यहां के कर्मचारी को सुधरवाने के निर्देश दिए। दीवारों पर धूल जमी देख उन्होंने संविदा कर्मचारियों को तलब कर कड़ी हिदायत दी। सीएमएस ने कहा कि यदि इसी तरह दीवारें मिलीं तो कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान काउंसलर प्रतिभा व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।