{"_id":"60c2687a8ebc3e00b1557ec7","slug":"cms-docter-amit-chaturvedi-lalitpur-news-jhs196823599","type":"story","status":"publish","title_hn":"सशस्त्र सलामी के साथ किया गया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सशस्त्र सलामी के साथ किया गया अंतिम संस्कार
विज्ञापन
home guard.jpg
- फोटो : home guard.jpg
ललितपुर। कोरोना संक्रमण से जान गवां चुके जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. अमित चतुर्वेदी का पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार को दिल्ली के मेंदाता अस्पताल से सिविल लाइन स्थित आवास लाया गया। यहां जिलाधिकारी समेत प्रशासनिक अधिकारियों व चिकित्सकों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। देश एवं समाज के प्रति उनकी की गई सेवाओं के लिए कृतज्ञता एवं सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें सशस्त्र सलामी दी गई।
जिला चिकित्सालय पुरुष के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. अमित चतुर्वेदी बेहतर फिजीशियन थे, जो वर्षों से जनपदवासियों का उपचार करते चले आ रहे थे। कोरोना महामारी के दौरान भी उन्होंने मरीजों की सेवाएं जारी रखीं, जिसके चलते वे कोरोना संक्रमण का शिकार बन गए। बीते माह पत्नी समेत कोरोना संक्रमित हो गए थे। जिला अस्पताल के कोविड अस्पताल के सीसीयू में भर्ती किया गया, जहां से मेडिकल कालेज झांसी रेफर किया गया। जहां पर उपचार के दौरान पत्नी अनीता चतुर्वेदी का निधन हो गया। हालत में सुधार नहीं होने पर डा. चतुर्वेदी को मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां आठ जून की रात्रि में उनका निधन हो गया। उनके निधन से स्वास्थ्य महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।
बृहस्पतिवार को सुबह उनके पार्थिव शरीर को उनके आवास लाया गया, जहां जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अनिल कुमार मिश्र, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। जिलाधिकारी ने कहा कि सीएमएस डॉ. चतुर्वेदी का निधन चिकित्सा जगत के लिए अपूर्णनीय क्षति है, उन्होंने कर्त्तव्य की वेदी पर अपने प्राणों की आहुति दी है। चिकित्सा जगत में उनका बलिदान सदैव याद रखा जाएगा। डा. चतुर्वेदी की अंतिम यात्रा उनके आवाज से इलाइट चौराहा होते हुए श्मशान घाट पहुंची। जहां पर अंतिम संस्कार से पूर्व जिला प्रशासन व पुलिस विभाग द्वारा देश एवं समाज के प्रति उनकी सेवाओं के लिए कृतज्ञता एवं सम्मान व्यक्त करते हुए सशस्त्र सलामी दी गई।