{"_id":"604529928ebc3e8c942f0da2","slug":"cm-yogi-ariving-tommarow-launch-bandai-dam-project-lalitpur-news-jhs1903103182","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल आएंगे मुख्यमंत्री, बंडई बांध परियोजना का करेंगे लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल आएंगे मुख्यमंत्री, बंडई बांध परियोजना का करेंगे लोकार्पण
विज्ञापन
बंडई बांध परियोजना के समीप बनने वाले हेलीपैड स्थल का निरीक्षण करते जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुम
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जिले के दौरे पर रहेंगे। वह बंडई बांध परियोजना का लोकार्पण करेंगे। उनके आगमन की तैयारियां युद्धस्तर पर प्रशासन द्वारा की जा रही हैं।
लोक भवन लखनऊ के कार्यालय से मुख्यमंत्री का मिनट टू मिनट भ्रमण कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। वह ललितपुर में बांध परियोजना का लोकार्पण करेंगे, इसके लिए वह कुल चालीस मिनट ठहरेंगे। वह सुबह 11 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर से ललितपुर के बंडई स्थित हैलीपैड पर उतरेंगे और कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर बंडई बांध परियोजना का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद 11.40 बजे बंडई हेलीपैड से जीआईसी ग्राउंड झांसी के लिए प्रस्थान करेंगे।
उधर, मुख्यमंत्री के नौ मार्च के दौरे को लेकर जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने रविवार को बंडई बांध परियोजना का निरीक्षण किया। बंडई बांध परियोजना तहसील मड़ावरा के ग्राम धौरीसागर स्थित धसान नदी की सहायक बंडई नदी पर निर्मित है। इससे रबी के 1975 हेक्टेयर तथा खरीफ फसल के 1050 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। इससे ग्राम धौरीसागर, पिसनारी, टौरी, देवरा, हंसरा, सेमरखेड़ा, बम्हौरीखुर्द, मानपुरा, मर्रौलीमाफ, गिरार एवं भीकमपुर ग्रामों के किसान लाभान्वित होंगे। ग्रामवासियों को पेयजल की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने बांध के पास बनाए जा रहे हेलीपैड स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मड़ावरा से बंडई बांध तक सड़क को गड्ढामुक्त कराएं। सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम मड़ावरा, क्षेत्राधिकारी महरौनी, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय सहित बांध परियोजनाओं से संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।