फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   CM Housing Scheme: Groundbreaking ceremony held for 500 houses in rural areas.

सीएम आवास योजना : ग्रामीण क्षेत्रों में 500 आवासों का हुआ भूमि पूजन

Sat, 27 Dec 2025 01:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
CM Housing Scheme: Groundbreaking ceremony held for 500 houses in rural areas.
- लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र व 90 दिन का मस्टर रोल भी जारी किया गया
विज्ञापन

- गुणवत्तापूर्ण ढंग से आवास निर्माण कार्य समय से पूर्ण कराएं : मंडलायुक्त
ललितपुर। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में छह करोड़ की लागत से 500 आवास के निर्माण कराए जा रहे हैं। शुक्रवार को राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे व भाजपा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने अलग-अलग ग्राम पंचायतों में भूमि पूजन किया और लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए। इसमें मनरेगा (वीबीजी राम जी) के तहत लाभार्थी परिवार का 90 दिन का मस्टर रोल भी जारी किया गया है।
श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने ब्लॉक बिरधा के ग्राम गंगचारी, मड़ावरा में ग्राम हसेरा, महरौनी के ग्राम जरया एवं सिंदवाहा में भूमि पूजन कर लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए। उन्होंने सरकार की योजनाओं की जानकारी लाभार्थियों को दी। इधर, सदर विधायक ने विकासखंड तालबेहट के ग्राम खांदी में, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने विकासखंड तालबेहट के ग्राम कोटरा में, ब्लॉक प्रमुख बिरधा मोहित निरंजन ने ग्राम खिरिया छतारा, ब्लॉक प्रमुख जखौरा बबिता सहरिया ने ग्राम बादरौन में मुख्यमंत्री आवासों का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। उधर, ब्लॉक तालबेहट के ग्राम बम्होरीसर में मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने नवीन स्वीकृत आवास के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान करते हुए आवासों का ले-आउट कराकर भूमिपूजन किया। उन्होंने सहजन का पौधा लाभार्थी को देते हुए उसे रोपित करने को कहा।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाधिकारी सत्यप्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी अतिरंजन सिंह, पीडी डीआरडीए दीपक यादव, डीसी मनरेगा रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
विकासखंड के अंतर्गत यह आवास हुए स्वीकृत
ब्लॉक - पंचायतों की संख्या - लाभार्थी
बार - 22 - 44
बिरधा- 24 - 90
जखौरा- 38 - 85
मड़ावरा- 28- 97
महरौनी- 26 - 89
तालबेहट- 25 - 95
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed