{"_id":"64fcbc683dfd2a2e100a6ad4","slug":"closed-dengue-ward-opened-in-district-hospital-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-3401-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: जिला अस्पताल में बंद डेंगू वार्ड खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: जिला अस्पताल में बंद डेंगू वार्ड खुला
Sun, 10 Sep 2023 12:11 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Sun, 10 Sep 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
डीएम के निर्देश पर सीडीओ ने डेंगू वार्ड में व्यवस्थाएं कराईं दुरुस्त
जनपद में हैं 13 मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में डेंगू के बढ़ते हुए केसों को देखते हुए अब स्वास्थ्य विभाग चेता और जिला अस्पताल में बंद पड़े डेंगू वार्ड को खोलकर इसे डेंगू मरीजों के लिए तैयार कर दिया गया है। जनपद में अभी तक कुल 13 डेंगू मरीज मिले है। इन सभी का इलाज चल रहा है।
जिले के ग्रामीण इलाकों में डेंगू फैलने और मरीजों की संख्या 13 तक पहुंच जाने के बाद भी जिला अस्पताल में बना डेंगू वार्ड बंद पड़ा हुआ था। जिस कारण से डेंगू के मरीजों की न तो समुचित निगरानी हो पा रही थी और न ही उन्हें उचित उपचार मिल पा रहा है। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर जिला अस्पताल में बंद पडेे डेंगू वार्ड को मुख्य विकास अधिकारी केएन पांडेय ने पुन: क्रियाशील करवाया।
सीडीओ की निगरानी में वार्ड में साफ सफाई, सहित पलंग पर मच्छरदानी सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। वहीं चिकित्सक, नर्स सहित वार्ड बॉय की तैनाती करते हुए मरीजों के इलाज के लिए दवाएं रखी गई।
विज्ञापन
डेंगू की जांच जिला अस्पताल में बंद होने पर डीएम ने लिखा पत्र
जहां एक ओर जनपद में डेंगू के मरीज मिल रहे थे। वहीं जिला अस्पताल में डेंगू बीमारी की जांच करने वाली एलाइजा रीडर मशीन खराब पड़ी हुई थी। जिस कारण से मरीजों के सैंपल को झांसी भेजा जाता था। जिसकी रिपोर्ट आने में समय लगता था। इस देरी से मरीज को समुचित इलाज नहीं मिल पाता था। डेंगू बीमारी की जांच मशीन के खराब होने की जानकारी होने पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को एक पत्र लिखा और जांच मशीन को जल्द से जल्द सुधरवाने या नई मशीन खरीदने के निर्देश दिए हैं।
डेंगू बीमारी को देखते हुए जिला अस्पताल में स्थापित डेंगू वार्ड को क्रियाशील करवाते हुए यहां व्यवस्थाएं दुरुस्त करवा दी गई हैं।-केके पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी