फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   clock tower build in pali

ललितपुर की तर्ज पर पाली में बनेगा घंटाघर

Tue, 16 Jun 2020 11:39 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
clock tower build in pali
नगर पंचायत पाली में बैठक करते नगर पंचायत अध्यक्ष रामकुमार चौरसिया और अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार - फोटो : LALITPUR
पाली/ ललितपुर। मंगलवार को नगर पंचायत पाली की बोर्ड बैठक में 2020- 21 का चार करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी प्रदान कर दी गई। इससे सड़क, नाली, वाहन की आपूर्ति सहित कर्मचारियों के वेतन-भत्ते दिए जाने का रास्ता साफ हो गया। इसमें खास बात रही कि आदर्श नगर पंचायत योजना के अंतर्गत ललितपुर की तर्ज पर घंटाघर बनाया जाएगा। इस दौरान कई सभासदों ने स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष रामकुुमार चौरसिया की अध्यक्षता व उप जिलाधिकारी/अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार की मौजूदगी में नगर पंचायत की बजट बैठक में सबसे पहले एजेंडा पढ़ाया। इस दौरान लगभग चार करोड़ रुपये का बजट बोर्ड के समक्ष लाया गया। इसमें कस्बा पाली में सड़कों और नाली का निर्माण वाहन की आपूर्ति एवं कर्मचारियों के वेतन भत्ते निर्गत करने का मदवार ब्योरा प्रस्तुत किया गया। सभासदों ने कस्बा के विकास को आगे बढ़ाने के लिए बिना किसी के विरोध के बजट को हरी झंडी दे दी। स्ट्रीट लाइट को लेकर सभासदों में रोष था। वह मांग कर रहे थे कि सभी स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त की जाएं। हालांकि, उन्हें स्ट्रीट लाइटें सही कराने का आश्वासन दिया गया। आदर्श नगर पंचायत योजना के अंतर्गत कसब के एतिहासिक तालाब भुजरया तालाब का सुंदरीकरण किया जाएगा, ताकि तालाब पर लोगों का आवागमन बढ़ सके। कस्बा की सड़कें दरुस्त होंगी और एलईडी लाइटों की व्यवस्था ठीक होगी।
विज्ञापन

बोर्ड बैठक में सभासद ममता, प्रवीण कुमार, शिवलाल, राजाराम, नारायणदास, प्रभा देवी, मनोज, रानी, नंदकिशोर, पार्वती, नामित सभासदों में वीरेंद्र कुमार जैन, आशीष चौरसिया, रचना सहरिया व लिपिक महेंद्र सिंह यादव मौजूद रहे। बैठक की शुरुआत होने से पहले उस समय हलचल बढ़ गई, जब एक सभासद ने अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन देकर बैठक में महिला जनप्रतिनिधियों के अतिरिक्त उनके पति व रिश्तेदार को शामिल नहीं करने की मांग की। इस ज्ञापन के मिलने के बाद केवल जनप्रतिनिधि ही बैठक में शामिल हो सके। इस कारण कई महिला सभासदों के पतियों को बाहर बैठकर बैठक समाप्त होने का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed