फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   clerks transffered

ब्लॉक बिरधा में 15 वर्षो से कब्जा जमाए बैठे एकाउन्टेंट

Sun, 18 Aug 2019 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
clerks transffered
ब्लॉक बिरधा में 15 वर्षों से कब्जा जमाए बैठे बाबू
विज्ञापन

कलौथरा/बिरधा। विकास खंड बिरधा में प्रदेश सरकार के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सरकार के नियमानुसार किसी भी विभाग में कोई भी कर्मचारी तीन साल से अधिक नही रह सकता। लेकिन भ्रष्टाचार की दम पर विकास खंड बिरधा में कुछ कर्मचारी 15 साल से जमे हैं, उन्होंने 15 साल में अपनी जड़े इतनी मजबूत बना ली है कि ब्लॉक बिरधा में उनकी हामी के बगैर कोई काम नहीं होता है। इस तरह शासन के आदेश को खुलेआम चुनौती दी जा रही है। ब्लॉक बिरधा मे तैनात बाबू और लेखाकार करीब 15 साल से ब्लॉक में डटे हुए हैं। जब क्षेत्रीय ग्रामीण ब्लॉक पर अपनी समस्याएं लेकर आते है तो ग्रामीणों को बहाने बनाकर टरका दिया जाता हैं।
ब्लॉक बिरधा में कुल 15 ग्राम विकास अधिकारी हैं, जिसमें 9 अधिकारी ग्राम विकास विभाग से है और 5 ग्राम विकास अधिकारी पंचायती विभाग से है। ब्लॉक बिरधा में 5 अधिकारी पंचायत विभाग से होते हुए ब्लॉक बिरधा में एडीओ का प्रशासनिक मद का चार्ज ग्राम विकास अधिकारी लिए हैं और वित्तीय अधिकार महरौनी में तैनात एडीओ फूलचंद लिए हुए है जबकि एडीओ का प्रभारी पंचायत राज विभाग का ही अधिकारी होना चाहिए। ब्लॉक विरधा में सब कुछ मानक के अनुरूप चल रहा है जबकि विकास खंड अधिकारी सुनील कुमार 3-3 ब्लॉक महरौनी, मड़ावरा, और बिरधा का चार्ज लिए हुए है। ब्लॉक बिरधा में अधिकारियों की खुद की हुकूमत चल रही है जबकि शासन की मंशा कुछ और हैं।
विज्ञापन

इनका कहना है
इस मामले में सीडीओ ही कुछ कह पाएंगे।
सुनील कुमार, विकास खंड अधिकारी
----
यह मामला मेरे संज्ञान में आया है अगर शासन का आदेश कर्मचारियों को एक जगह 3 साल से ज्यादा रहने का नही है तो हम जिलाधिकारी जी व सीडीओ साहब से बात करेंगे और तत्काल प्रभाव से इनका ट्रांसफर करवाया जाएगा। उन्हें तो नौकरी करनी है तो कही भी जनता की सेवा कर सकते हैं। लेकिन योगी सरकार में किसी भी प्रकार की मनमानी नही चल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
असुरेश टोंटे
जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed