फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Cleaning worker removed after dirt was found in toilet

Lalitpur News: शौचालय में गंदगी मिलने पर सफाई कर्मचारी को हटाया

Tue, 26 Aug 2025 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Cleaning worker removed after dirt was found in toilet
ललितपुर। मोहल्ला आजादपुरा स्थित शौचालय में गंदगी मिलने पर एसडीएम ने सफाई कर्मचारी को हटा दिया है। उससे स्पष्टीकरण भी मांगा है। इस दौरान उन्होंने दो वार्डों का निरीक्षण कर मार्गों की मरम्मत व सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम सदर व प्रशासक मनीष कुमार ने वार्ड 19 मोहल्ला आजादपुरा का निरीक्षण किया। लोगों से कहा कि वह कचरा नालियों में न डालकर वाहन में ही डालें। प्रभारी सफाई निरीक्षक को टीमें लगाकर कचरा इधर-उधर डालकर गंदगी फैलाने वाले भवन स्वामियों को नोटिस जारी कर जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए। तालाबपुरा स्थित रामलीला मैदान पर गुम्मा, गिट्टी, बजरी पड़े पाए जाने पर दो दिन में हटाने को कहा। लक्ष्मीपुरा में प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण कर प्रधानाचार्य को परिसर में नियमित साफ-सफाई कर झाड़ियों को कटवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने चौबयाना में बड़ा मंदिर से विमान रूट मार्गों का निरीक्षण किया। मार्ग पर गड्ढे देख उन्होंने अवर अभियंता खुशबू खान को सड़क की मरम्मत करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुम्मेरा तालाब के घाटों की मरम्मत व रंगाई पुताई कराएं। उन्होंने जल विहार पर विमान वाले मार्गों में नालों व नालियों की झाड़ियों को कटवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा, प्रभारी सफाई एवं खाद्य निरीक्षक महेंद्र सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed