फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   clean lalitpur cty

स्वच्छता अभियान जारी, पर गंदगी नहीं हट रही

Sat, 16 Sep 2017 01:06 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Sat, 16 Sep 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
clean lalitpur cty
प्रशासन - फोटो : amar ujala
ललितपुर।
विज्ञापन

शासन के विशेष स्वच्छता और सफाई अभियान भी शहर की सूरत नहीं बदल पा रहे हैं। अभियान का शुभारंभ हो गया पर, जगह-जगह गंदगी फैली नजर आई। इससे नगर पालिका परिषद कार्यालय का तलघर भी अछूता नहीं रह सका। सुबह ही पालिका परिषद की ओर से जागरूकता अभियान चलाने की औपचारिक घोषणा की गई, पर कार्यालय की तलघर की ही सफाई नहीं हो सकी।  

नगर पालिका परिषद ने शहर को साफ-सुथरा रखने का जिम्मा अपने कंधों पर ले रखा है। इसके लिए लाखों रुपये की मशीनरी की खरीद की गई है। इसमें डंपर पलेजर, रिफ्यूज कांपेक्टर, टाटा प्लेजर, लोडर और आपे वाहन शामिल हैं। वहीं, 70 स्थायी, 225 संविदा और करीब 150 आउटसोर्सिंग कर्मियों की तैनाती विभिन्न वार्डों में है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत व्यक्तिगत और सामुदायिक शौचालय निर्मित किए जा रहे हैं। इसके बाद भी शहर की सफाई चुनौती बनी हुई है। इसे ध्यान में रखकर समय-समय पर विशेष स्वच्छता और सफाई अभियान का संचालन हो रहा है। शुक्रवार को ऐसा ही एक जागरूकता कार्यक्रम घोषित किया गया है। इसमें युवाओं, महिलाओं, बच्चों, खिलाड़ी, मंत्री, सिविल सेवकों, पैरा कार्यकर्ताओं की भागीदारी पर जोर है। पालिका के अधिशासी अधिकारी अवनींद्र कुमार ने इसकी औपचारिक घोषणा की। विडंबना यह है कि पालिका अधिकारी शहरवासियों सफाई के प्रति जागरूक करना चाहते हैं। लेकिन, कार्यालय के नीचे पड़ी गंदगी के प्रति बेपरवाह बने हैं। इस वजह से पालिका स्थानीय नागरिकों का भरोसा जीतने में असफल साबित हो रहीं हैं।    
विज्ञापन


नगर को साफ सुथरा बनाने की बनी रणनीति
नगर पालिका परिषद ने शहर को साफ-सुथरा बनाने की रणनीति तैयार कर ली है। इसके तहत दो अक्तूबर तक विशेष स्वच्छता और सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान अस्पताल, पार्क, मूर्तियों, बस स्टॉप, तालाबों और शौचालयों की सफाई की जाएगी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता और सफाई पर जोर दिया जा रहा है। यहां खुले में शौच मुक्त गांव/वार्ड किए जा रहे हैं। वहीं, सार्वजनिक स्थलों और शौचालयों को साफ-सुथरा बनाने की कोशिशें हो रही हैं। अब नगरीय निकाय निदेशालय ने विशेष जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है। 17 सितंबर को सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक श्रमदान किया जाएगा। 24 सितंबर को समग्र स्वच्छता क्षेत्र के नागरिकों के साथ सफाई का कार्य किया जाएगा। 25 सितंबर को सर्वत्र स्वच्छता का आयोजन किया जाएगा, इसमें बृहद स्तर पर अस्पताल, पार्क, मूर्तियों, बस स्टॉप, तालाब और शौचालयों की सफाई की जाएगी। एक अक्तूबर को श्रेष्ठ स्वच्छता का आयोजन किया जाएगा, इसमें सभी आइकोनिक स्थलों पर बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्मीपुरा में शौचालय बनवाने को किया प्रेरित
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अवनींद्र कुमार ने एसडीएम सदर महेश प्रसाद दीक्षित के साथ मुहल्ला लक्ष्मीपुरा में आधा दर्जन परिवारों से मुुलाकात की और उन्हें अपने घर में शौचालय बनवाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर परिवेश, सनी, अभिषेक चौबे व प्रवीन मौजूद रहे।


नझाई बाजार में फैली गंदगी से दुकानदार परेशान
ललितपुर। नझाई बाजार अंदर स्थित स्वामी विवेकानंद पार्क के बगल में फैली गंदगी दुकानदारों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। इस संबंध में यहां के दुकानदारों ने डीएम का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने डीएम को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि पार्क के बगल में पालिका कर्मियों द्वारा कचरा डाला जा रहा है। इससे दिन भर कचरा स्थल से दुर्गंध आती रहती है। वहीं, आवारा पशु भी विचरण करते रहते हैं। इस वजह से ग्राहक दुकान के आसपास आने से कतराते हैं। इस संबंध में कई बार पालिका कर्मियों से मौखिक शिकायत की लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। उन्होंने महिला पेशाबघर बनवाने की मांग की है। शिकायती पत्र पर शीलचंद्र जैन, दीपक कुमार, चक्रेश कुमार साहू, अनिल जैन, अशोक कुमार बत्सल, भगवत दयाल वर्मा, अतुल जैन, राजेश जैन, पीयूष, महेश कुमार आदि के हस्ताक्षर बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed