फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   clean campaign disturbed

नगर में स्वच्छता अभियान धड़ाम, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

Wed, 04 Aug 2021 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
clean campaign disturbed
सुलभ शौचालय के पास लगे कूडे के ढेर - फोटो : LALITPUR
पाली (ललितपुर)। नगर पंचायत प्रशासन की उदासीनता के चलते सुलभ शौचालय और मूत्रालयों से उठ रही दुर्गंध के कारण लोग इसका प्रयोग करने से कतरा रहे हैं। इससे आसपास से गुजरने वालों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। रैन बसेरा और यात्री प्रतीक्षालय पर नगर पंचायत कर्मियों का कब्जा है। इससे आम लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

नगर पंचायत पाली में सार्वजनिक स्तर के दो सुलभ शौचालय और चार पेशाबघर (मूत्रालय) बने हैं। कुरयाना वार्ड नंबर दो में बने शौचालय की हालत दयनीय है, यहां लोग शौच जाने से कतराते हैं। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि इसमें पानी की टंकी तो लगी है लेकिन कनेक्शन नही था लोगों ने आवाज उठाई तो इसे दुरुस्त कर सुचारू रूप से चालू किया गया। लेकिन शौचालय में लगी सीटें चोक होने के कारण यहां से दुर्गंध आ रही है। सुलभ शौचालय के सामने कचड़े का ढेर लगे हैं।
विज्ञापन

बसस्टैंड, सेंट्रल बैंक, गांधी चौक, रेंज चौकी के पास बने पेशाबघर गंदगी से पटे पड़े हैं। लोग इसमें सुविधा लेने से कतराते नजर आते हैं, कोई मजबूरी में इनका प्रयोग जरूर कर लेता।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनहित को ध्यान में रखते हुए तत्कालीन सांसद उमा भारती ने अपनी निधि से लोगों को ठहरने के लिए पाली में इंटर कॉलेज के पास यात्री प्रतीक्षालय बनवाया था जिस पर नगर पंचायत के कर्मचारियों ने कब्जा जमाते हुए गाड़ियां भी खड़ी करते हैं वहीं तत्कालीन सांसद प्रदीप जैन आदित्य ने एक रैन बसेरा बनवाया था जिस पर नगर पंचायत के ठेकेदार ने उस पर भी कब्जा कर लिया है।
-----------
बसस्टैंड से लेकर रेंज चौकी तक मुख्य नाला है, जिसमें काफी समय से तलीझाड़ सफाई नहीं की गई। इससे उठ रही दुर्गंध से आसपास के लोगों का जीना दूभर है, इसमें मच्छर पनप रहे हैं। आशीष कुशवाहा
-------
कस्बे की अधिकांश बड़ी नालियां खुली पड़ी हैं, सड़कों पर फैलने वाला कचरा वाहनों की रफ्तार में इसमें समा जाता है। स्वच्छता अभियान के चौपट होने की वजह से डस्टबिन भी नहीं रखे गए हैं। जितेंद्र चौरसिया
-------
नगर पंचायत सफाई अभियान के प्रति खानापूर्ति करती नजर आती है । सफाई के साथ कभी भी ऐसी कोई दवा का छिड़काव नहीं कराती जिससे नालियों से उठने वाली दुर्गंध खत्म हो सके।-सत्येंद्र जैन पाली

----
नगर क्षेत्र में नालियों की सफाई कराकर डीडीटी पाउडर का छिड़काव कराया जा रहा है। सुलभ शौचालयों की सफाई जल्द करवा देंगे। रैन बसेरा में पंचायत कर्मी वाहन खड़े कर रहे हैं जल्द ही वाहन स्टैंड बनने पर उसे खाली करा दिया जाएगा। प्रतीक्षालय में ठेकेदार का सामान रखने की जानकारी नहीं है। सामान हटवाया जाएगा।
मधुसूदन जायसवाल, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत पाली

शौचालय में फैली गंदगी

शौचालय में फैली गंदगी- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed