फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Classical and light music performances were organized on World Music Day.

Lalitpur News: विश्व संगीत दिवस पर शास्त्रीय व सुगम संगीत का हुआ आयोजन

Tue, 23 Jun 2026 01:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Classical and light music performances were organized on World Music Day.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। विश्व संगीत दिवस पर संस्कार भारती के तत्वावधान में रविवार को स्व. जानकी नंदन संज्ञा ‘संगीतज्ञ’ की पुण्यतिथि पर शास्त्रीय एवं सुगम संगीत का आयोजन किया गया।
संगीत कलाकार शिवानी झा ने मां सरस्वती की वंदना के साथ संगीत कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मनमोहन संज्ञा ने अपनी प्रस्तुति देते ‘किशोरी तेरे चरणों की रज प्यारी’ गीत गाया। प्रभु दयाल संज्ञा ने गाया कि ‘जानकी नाथ सहायता करें, जब कौन बिगाड़ सके जग में’। लक्ष्मी नारायण शर्मा ने ‘ रिमझिम गिरे सावन सुलग सुलग जाए मन’, बृजेश तिवारी ने धार्मिक गीत ‘श्री रामचंद्र कृपालु भजमन हरण भवभय धiरणम, संगीत कलाकार बृजमोहन संज्ञा ने ‘एक राधा एक मीरा दोनों ने श्याम को चाहा’ अभिमन्यु तोमर ने ‘ लागा चुनरी में दाग छुपाऊं कैसे.., संदेश परिहार ने“गाया कि चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है.., शिवानी झा ने“गाया कि करुणामई ममतामई मेरी दयामयी हो मां.., नैंसी संज्ञा ने गीत ‘कब दर्शन देंगे राम परम हितकारी.., शीलू संज्ञा ने“बनवारी रे जीने का सहारा तेरा नाम है.., गोलू संज्ञा ने“रचा है सृष्टि को जी प्रभु ने वही सृष्टि चला रहे हैं’ और मास्टर आरव संज्ञा ने ‘राधे राधे जपो चले आएंगे मुरारी’ गीत की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

इससे पूरा माहौल धर्ममय हो गया। वहीं तबले पर बेहतरीन संगत हर्ष जैन (खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय) ने प्रस्तुति दी। इस मौके पर पवन संज्ञा, अमित संज्ञा,पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता नवीन भाई पटेल, चंद्र प्रकाश संज्ञा, राजबहादुर पस्तोर, विकास पस्तोर, निशु, आनंद संज्ञा, मयंक संज्ञा, विजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed