फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   clarification from abcent officer

गैर हाजिर रहने पर भंडारण निगम के प्रभारी से स्पष्टीकरण

Tue, 16 Jun 2020 11:57 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
clarification from abcent officer
ललितपुर। राज्य भंडारण निगम के प्रभारी/ प्राविधिक सहायक को गेहूं खरीद की समीक्षा में बैठक से गैरहाजिर रहना महंगा पड़ गया है। अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र ने उनसे स्पष्टीकरण तलब करते हुए 15 प्वाइंट पर गेहूं उतरवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गेहूं क्रय केंद्रों पर खरीदे जा रहे गेहूं का समय से उठान नहीं होना बड़ी समस्या बना हुआ है। इसके चलते कई केंद्रों पर खरीद प्रभावित हो रही है। इससे किसानों को बेवजह परेशान होना पड़ रहा है। गत दिवस जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल ने गेहूं खरीद की समीक्षा की। इस दौरान प्रभारी/ प्राविधिक सहायक ओमप्रकाश चौरसिया उपस्थित नहीं हुए। इसके अतिरिक्त उन्होंने गेहूं उतारने के लिए प्वाइंट नहीं बढ़ाए। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए खरीदे गेहूं को गोदामों में उतरवाने में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उधर, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र ने प्रभारी/ प्राविधिक सहायक से स्पष्टीकरण तलब किया है। इसमें कहा गया कि राज्य भंडारण निगम की गोदामों में जगह होने के बाद भी प्रतिदिन तीस से ज्यादा ट्रकों से माल नहीं उतारा जा रहा है, जिससे गेहूं खरीद बाधित हो रही है। उन्होंने डिपो पर श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के साथ ही पंद्रह प्वाइंट पर खरीद की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed