फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Claims of ten thousand, one thousand head not filled

दावा दस हजार का, नहीं भरीं एक हजार कुर्सी

Tue, 08 Nov 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 08 Nov 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
Claims of ten thousand, one thousand head not filled
bjp metting, lalitpur news - फोटो : amar ujala, lalitpur news
परिवर्तन रैली को लेकर भाजपा की ओर से बड़े- बड़े दावे किए गए थे। दो दिन पहले आयोजित पत्रकार वार्ता में जिला मुख्यालय की रैली में दस हजार लोगों के जुटाने की बात कही गई थी। सोमवार को रैली का हाल देखकर भाजपा की स्थानीय इकाई की कार्यशैली उजागर हो गई। सभा स्थल गिन्नौट बाग में रैली के दौरान मुश्किल से हजार लोगों की भीड़ नहीं जुट पाई। लोगों के बैठने के लिए करीब एक हजार कुर्सियां लगाईं गई थी। सभा का समय दो बजे तय किया गया था, लेकिन सभा तीन घंटे देरी से शुरु हो सकी। 
विज्ञापन

सभा स्थल पर लाइट की व्यवस्था नहीं की गई थी, लेकिन देरी के कारण आनन फानन में एक लाइट को मंच पर लगाया गया। जब तक यह लाइट लगती, तब तक उमा भारती को छोड़कर सबके भाषण हो चुके थे। परिवर्तन रैली का शुभारंभ देवगढ़ से होना था, लेकिन स्थानीय भाजपा नेता अपनी क्षमता को जानते थे। इस लिए उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम में भीड़ न जुटा पाने का बहाना लेते हुए कार्यक्रम को स्थगित करा लिया था। 
विज्ञापन


भीड़ जोडने में भाजपाई रहे असफल
 विधान सभा चुनाव के नजदीक आने पर कार्यकर्ताओं के उत्साह एवं जोश के दम पर भारी संख्या में भीड़ जुटने का अनुमान लगाने वाले भाजपा नेताओं का गणित पूरी तरह से फेल रहा।      सोमवार को परिवर्तन रथ यात्रा के मौके पर होने वाली सभा के लिए भाजपाइयों  ने उपजिलाधिकारी हरीओम शर्मा से तीन हजार लोगों के उपस्थित होने की अनुमति ली थी। रैली में भीड़ एकत्रित करने के लिए भाजपा के क्षेत्रीय नेताओं ने गांव गांव में काफी प्रचार किया। सोमवार को रैली में मात्र तीन सैकड़ा लोगों के मौजूद रहने से भाजपा के नेता असमंजस की स्थिति में नजर आए।  देर से शुरू हुई रैली में अनुमान के मुताबिक भीड़ नहीं पहुंची। पीछें रखी काफी कुर्सिया खाली रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed