फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   civic problem

हैंडपंप खराब, टैंकर नहीं आ रहे, लोग पेयजल संकट झेल रहे

Sat, 09 Apr 2022 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
civic problem
ललितपुर। शहर में पेयजल समस्या से नगरवासियों को राहत नहीं मिल पा रही है। यहां पर पेयजल आपूर्ति का दायरा घटता जा रहा है। हैंडपंप भी पानी छोड़ रहे हैं। ऐसे में लोगों को पानी के संकट का सामना करना पड़ रहा है। लोग सुबह से घरों में पानी आने का इंतजार करते हैं। सुबह नौ बजे तक पानी न मिलने पर 500 मीटर दूर स्थित हैंडपंपों की ओर बर्तन लेकर रुख कर जाते हैं। चिलचिलाती धूप में पानी जुटाना मुश्किल हो रहा है। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के वार्डों में पेयजल सुविधा के लिए सभी प्रकार की तैयारियां पूरी करने के दावे किए जा रहे हैं। इनमें शहर में लगे लगभग डेढ़ हजार से अधिक हैंडपंपों की मरम्मत की जिम्मेदारी जल संस्थान को दी गई है। खराब पड़े टैंकरों की भी मरम्मत कराई गई है। जिससे पानी के संकट से राहत दिलाई जा सके। लेकिन तमाम तैयारियां विभागीय दस्तावेजों तक सीमित हो गई है। यहां पर सरदारपुरा, पठापुरा, विष्णपुरा, घुसयाना, रैदापुरा, जुगपुरा, सिद्दनपुरा, नेहरूनगर समेत कई मोहल्लों में हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। इनमें कई तो सार्वजनिक स्थानों पर होने के बाद भी मरम्मत नहीं किए जा रहे हैं। ऐसे में मोहल्लेवासियों को पांच सौ मीटर की अधिक दूरी से पानी जुटाना पड़ रहा है। वर्तमान में पड़ रही तेज धूप में पानी जुटाना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में लोग परिवार और बच्चों के साथ तक पानी भरने के लिए मजबूर हैं। यहां पर न तो हैंडपंपों की मरम्मत की जा रही है और न ही टैंकरों से आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

दो सप्ताह से नलों में पानी की बूंद तक नहीं टपकी है। प्रतिदिन सुबह नलों से पानी आने का इंतजार करते हैं। लेकिन न आने पर बर्तन लेकर हैंडपंपों पर जाना पड़ रहा है। धूप में पानी जुटना मुश्किलहो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुनील
मोहल्ला में लगभग 15 दिन से पानी की आपूर्ति ठप पड़ी है। कई बार शिकायत के बाद भी मरम्मत नहीं की जा रही है। पास में लगे हैंडपंप भी खराब पड़े हुए हैं। इनकी मरम्मत कराई जाए।
- नीरज
नगर में गली मोहल्लों में ही पानी की समस्या नहीं है। सार्वजनिक स्थानों पर भी हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। धूप से हैंडपंप गर्म रहते हैं, लोग पानी के इंतजार में चलाते रहते हैं। अंत में मायूस होकर वापस लौट जाते हैं। - मुजीब कुरैशी
सार्वजनिक स्थानों पर राहगीरों के पेयजल की सुविधा के लिए खराब पड़े हैंडपंपों को सुधरवाया जाए। साथ ही प्याऊ खोला जाए, जिससे लोगों को ठंडा पानी पीने को मिल जाए।

- गजेंद्र ग्वाला
विभिन्न मोहल्लों में खराब हैंडपंप व कुछ स्थानों पर पेयजल आपूर्ति बाधित होने की जानकारी हुई है। इसे कर्मचारियों से मरम्मत कराई जाएगी। पेयजल समस्या का निदान कराया जाएगा।
- संजीव कुमार, अधिशासी अभियंता, जलसंस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed