फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   City residents getting injured after falling from broken culvert

Lalitpur News: टूटी पुलिया से गिरकर चुटहिल हो रहे नगरवासी

Wed, 12 Jun 2024 04:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
City residents getting injured after falling from broken culvert
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शहर के मार्गों में नालों पर बनी क्षतिग्रस्त पुलिया हादसों को न्यौता दे रही हैं। यह स्थिति विभिन्न स्थानों पर बनी हुई है। टूटी पुलियाें में कई स्थानों पर चार पहिया वाहन तो दूर दो पहिया वाहन तक सुरक्षित नहीं निकल पा रहे हैं। रात में गलियों में चलना पैदल तक खतरे से खाली नहीं है।
मोहल्ला तालाबपुरा से सीतापाठ मार्ग से लगी गली में पुलिया पूरी तरह से जर्जर है। इस पुलिया के सरिया पूरी तरह से बाहर निकल गए हैं। हालत यह है कि मार्ग में चार पहिया वाहनों की निकासी तक नहीं हो पा रही है। पुलिया पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, जो किसी भी दिन गिर सकती है। इसमें दो बाइकें तक आमने-सामने से नहीं निकल पा रही हैं। यहां किसी भी दिन बड़ी दुर्घटना होने से इन्कार नहीं किया जा सकता। इसके अलावा डोंडाघाट के पास एक गली में पुलिया आधी बनी हुई है। इस गली में चार पहिया वाहन की निकासी नहीं हो पा रही है। बच्चों के निकलने पर गिरने का भय बना हुआ है। कारण, पुलिया आधी से कम बची हुई है।
विज्ञापन

आजाद चौक से सरायपुरा को जाने वाली सड़क में बने नाले की ऊपर की सड़क में एक वर्ष से काफी गहरा गड्ढा बना हुआ है। उस सड़क से दिन भर लोगों का आवागमन बना रहता है। यही हाल स्टेशन रोड से मंत्री आवास को जाने वाली सड़क का है। यहां भी दो वर्ष से पुलिया टूटी पड़ी है, लेकिन जिम्मेदार मौन बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed