फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   citizen against hightec jail, political party support

हाइटेक जेल का विरोध, सियासी दल भी मैदान में आए

Mon, 20 Jan 2020 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
citizen against hightec jail, political party support
जेल बनने से कुछ भी गलत नजर नहीं आता है, जबकि विपक्षी दलों के साथ व्यापारी इस जेल के बनने से जिले की शांति को खतरा मान रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेेश में तत्कालीन अखिलेश यादव सरकार ने ललितपुर के ग्राम बुढ़वार में हाइटेक जेल बनाने को स्वीकृति प्रदान की थी। जेल बनाने का विरोध किया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से सत्तारुढ़ दल को छोड़कर बाकी सभी राजनीतिक दलों के नेताओं व व्यापारियों ने खुले मंच से हाइटेक जेल का विरोध शुरू कर दिया है। व्यापारियों के साथ समाजवादी पार्टी व कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने एक मंच से हाइटेक जेल का विरोध किया था। व्यापारियों ने शंका जताई थी कि जिले में हाइटेक जेल के बनने पर जेल में पहुंचने वाले कुख्यात अपराधियों के साथ ही उनके गुर्गे व अन्य आपराधिक किस्म के व्यक्तियों का जिले में आना-जाना बढ़ जाएगा। ऐसे में जिले की शांति व्यवस्था भंग होने और अपराधों का ग्राफ बढ़ने की संभावना है। यहां के लोग खुद को असुरक्षित समझेंगे। इस संबंध में जब विभिन्न वर्ग के लोगों से बातचीत की गई, तो उन्होंने अपनी राय रखी। किसी ने कहा कि जेल बनाने की जरूरत यदि सरकार को जरूरी है तो जिला में जेल के अलावा अन्य विकास के कार्यों जैसे चिकित्सा, शिक्षा एवं अन्य रोजगार के अवसरों को बढ़ावा दिया जाए। कुछ लोगों ने खुलेतौर पर जेल का विरोध किया।
जिला में हाइटेक जेल बनाया जाना कोई मुद्दा नहीं है, लेकिन जेल से पहले जिला में सरकार द्वारा विकास की सीढ़ियां भी खड़ी करनी जरुरी हैं। जेल तो कभी भी बन जाएगी, रोजगार नहीं मिलने से युवा बेरोजगारों का भविष्य दांव पर लगा रहता है। उनके कीमती वर्ष रोजगार की तलाश में ही निकल जाते हैं।
विज्ञापन

- गिरीश पाठक, व्यापारी।
जिला में हाइटेक जेल बनने से शांति व्यवस्था को खतरा होने की संभावना बनी रहेगी। इस जेल के बनने के बाद यहां कुख्यात अपराधी आएंगे। जेल बनाया जाना सामाजिक व व्यक्तिगत दृष्टि से भी जरुरी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- श्रीप्रकाश चौबे, अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन।
जिला में हाइटेक जेल बनाए जाने को लेकर व्यापारियों में शंकाएं हैं कि जेल बनने से बाहरी अपराधियों आएंगे तो उनके गुर्गे और माफिया भी आएंगे। उनकी शंकाएं जायज हैं। व्यापारियों का विरोध सही है, जिनका हम समर्थन करते हैं।
- तिलक यादव, जिलाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी।
हाइटेक जेल का विरोध गलत है। जेल बनने से जिले में बाहरी लोगों के आने से होटल व्यवसाय बढ़ेगा। अन्य व्यवसाय के अवसर भी पैदा होंगे। हाइटेक जेल से आम जनता को नुकसान नहीं, लाभ होंगे। लोगों ने जेल का विरोध नहीं किया, बल्कि जमीनों की रजिस्ट्री करके जगह दी है।

- रामरतन कुशवाहा, सदर विधायक।
जिला शांतिप्रिय है, अपराधों का ग्राफ कम है। हाइटेक जेल बनने से बाहरी कैदियों को रखा जाएगा, तो उनसे मिलने के लिए यहां आपराधिक किस्म के लोगों का आने से गतिविधियां बढ़ जाएंगी। इससे जिला की शांति पर असर पड़ेगा। इस हाइटेक जेल की स्वीकृति समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में ही मिली थी।
- बलवंत सिंह राजपूत, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed