फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   cirgical opd start hospital

जिला अस्पताल में सर्जीकल ओपीडी सेवा शुरु

Thu, 11 Jun 2020 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
cirgical opd start hospital
अस्पताल - फोटो : ???????
ललितपुर। जिला मुख्यालय पर सरकारी अस्पताल में सर्जीकल ओपीडी सेवा शुरू हो गई है। यहां पर मरीजों के सामान्य ऑपरेशन व ईएनटी ऑपरेशन की सुविधा मिलेगी। अब मरीजों को ऑपरेशन के लिए निजी अस्पतालों की ओर रुख नहीं होना होगा।
विज्ञापन

वैश्विक बीमारी नोवेल कोरोना वायरस के बढ़ रहे संक्रमण के खतरे को थामने के लिए 22 मार्च से ओपीडी सेवा बंद कर दी गई। अस्पताल में केवल इमरजेंसी सेवाओं को सुचारु रूप से जारी रखा गया। आपातकाल में आए मरीजों की कुछ जांचें भी जारी रखी गईं। तब से अस्पतालों में अब तक ओपीडी सेवा बहाल नहीं हो पाई है। इससे मरीजों को उपचार नहीं मिल पा रहा था। कुछ मरीज ऐसे हैं, जिनकी बीमारी का इलाज ऑपरेशन के बिना संभव नहीं, लेकिन अस्पतालों में ऑपरेशन न होने के चलते मजबूरन ही घरों में दर्द से कराह रहे थे।
विज्ञापन

शासन ने मरीजों को राहत देते हुए सर्जीकल ओपीडी सेवा शुुुरु करने के निर्देश जारी किए है। इसमें नाक, कान, गला व सामान्य ऑपरेशन की सुविधा की गई है। शासन के निर्देेश पर जिला के सरकारी अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने व सर्जीकल ओपीडी सेवा शुरु कर दी है। सभी सरकारी अस्पतालों में यह सुविधा सुचारु रुप से शुरु हो गई है। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं के प्रसव में भी आपरेशन की सुविधा हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्जीकल ओपीडी सेवा के शुरुआती सप्ताह में छह ब्लाकों पर स्थित सीएचसी/ पीएचसी पर 3,176 मरीजों का उपचार किया गया है। इनमें 245 मरीजों को भर्ती किया गया। जिला मुख्यालय पर स्थित अस्पताल में 270 मरीजों को ओपीडी से भर्ती कर उपचार किया गया है। जिला महिला अस्पताल में 79 मरीजों को उपचार दिया गया। 135 महिला मरीजों को भर्ती किया गया है।
शासन के निर्देश पर अस्पतालों में सर्जीकल ओपीडी शुरु कर दी गई है। इसके साथ ही आवश्यक ऑपरेशन की सुविधा भी सुचारु रुप से शुरू हो गई है।
- डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed